Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्तमान में छात्राओं का शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी: उषा सहनी
    खेल बिहार बेगूसराय

    वर्तमान में छात्राओं का शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी: उषा सहनी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय :लड़कियां अपने परिजनों पर बोझ न बनकर आत्मनिर्भर होकर जीवन जीना चाहती है । इसलिए छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है । इस दिशा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है । उक्त बातें पूर्व विधान परिषद सदस्य उषा सहनी ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन नगर परिषद बेगूसराय द्वारा आयोजित पचास दिवसीय कराटे प्रशिक्षक शिविर के समापन सह सम्मान समारोह के अवसर पर कहीं । ज्ञात हो कि पिछले पचास दिनों से यह प्रशिक्षण शिविर नगर क्षेत्र के सावित्री उच्च विद्यालय उलाव के प्रांगण में चल रहा था। महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि के अवसर पर इसका समापन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समापन सह सम्मान समारोह का मंच संचालन एआईएसएफ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव स्वराज कर रहे थे । मौके पर उपस्थित भाकपा के राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि लङकी जब पढने या किसी काम से बाहर निकलती है तो कुछ बदचलन लङको के द्वारा उन्हें छेड़छाड़ और छीटाकशी का भी सामना करना पड़ता है । इसलिए लङकीयो आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण लेना जरूरी है । कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही बबिता कुमारी ने कहा कि हमें मन से कोई भी खेल खेलनी चाहिए । अभी के दौर में इस क्षेत्र में भी कैरियर बनाने का अपार संभावनाएं है । जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एस पंडित ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल बहुत जरूरी है । आजकल बच्चे खेल से दूर होते जा रहे है। वे अपना अधिकतम समय मोबाइल को दे रहे हैं ।अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह खतरा है । जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार, प्रगतिशील लेखक संघ के ललन ललित्य , नौजवान नेता शंभू देवा एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार , प्रसिद्ध साहित्यकार पुस्कर प्रसाद सिंह, एआईएसएफ छात्र नेता विवेक, अनंत, चंदन बसंत,किशन आदि छात्र नेताओ ने भी अपनी बातें रखी। धन्यवाद ज्ञापन एआईएसएफ के जिला मंत्री स
    हसमत बालाजी ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन
    Next Article आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री’ ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया : कांग्रेस

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.