प्रशिक्षु बीडीओ नवनीत नमन ने भगवानपुर बीडीओ के रूप में किया पद भार ग्रहण चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :भगवानपुर बीडीओ मुकेश कुमार के प्रशिक्षण में चले जाने के कारण आज सोमवार को प्रशिक्षु बीडीओ नवनीत नमन ने भगवानपुर बीडीओ के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि मैं भगवानपुर की जनता को पैर छू कर हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूं।भगवानपुर की धरती पर आकर मुझे बहुत अच्छा लगा ।आज पहला दिन है सभी चीजों को समझ कर बेहतर तरीके से काम करूंगा ।हमारी प्राथमिकता होगी की अधिक से अधिक जनसमस्याओं का…
Author: Begusarai Samvad
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बेगूसराय :जिला के बाजारों में रजिस्टर्ड ब्राण्ड के नाम पर नकली वस्तुओं की बिक्री धड़ल्ले से प्रसासन द्वारा जांच नही किये जाने के परिणामस्वरूप आम लोगो को नकली समान से सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिला के रतनपुर थाना स्थित चट्टी बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर दूसरे के ब्रांड के बारे चावल बेचते हुए पुलिस ने छापेमारी कर नकली समान को जप्त कर दुकान को सील कर दिया है। विदित हो की सुल्तानिया एन्ड सन्स कम्पनी अपनी रजिस्टर्ड कैलाशा ब्रांड के नाम पर वर्षो से वासमती चावल का व्यवसाय कर रहे…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट्रल जोन का अंतिम मुक़ाबला बेगूसराय एवम् खगड़िया के बीच टाउनशिप स्टेडियम में खेला गया ।बेगूसराय की टीम ने एकतरफ़ा मुकाबले में इस मैच में खगड़िया को 10 विकेट से हरा दिया । खगड़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निलेश के 11 रन एवम् प्रिंस के 10 रन की बदौलत मात्र पंद्रह ओवर एवम् चार गेंद खेलकर 42 के स्कोर पे ऑल आउट हो गई ।बेगूसराय की तरफ़ से घातक गेंदवाजी करते हुए मनीष पासवान ने…
शांडिल्य समाज को भी एकत्रित होकर समाज के दबे, कुचले व बेसहारा लोगों को सहयोग किया जाए: अनिल चौधरी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चन्दौर गांव स्थित शैलेंद्र सिंह सोनू के आवासीय परिसर में शांडिल्य समाज की बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण व संचालन शैलेन्द्र सिंह सोनू ने किया. इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा कि मैं तो अकेले निकले थे अपने शांडिल्य गोत्रीय समाज को एकत्रित करने के लिए, लेकिन आज के दिनों में हमलोग बड़ी संख्या में निकलते हैं. इससे हमें गर्व महसूस…
विशंकर प्रसाद सिंह की रिपोर्ट मंसूरचक, बेगूसराय :थाना क्षेत्र के मंसूरचक वार्ड संख्या 14 निवासी मो हनीफ के पुत्र मो फिरोज को गुप्त सूचना के आधार पर मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर सअनी अशोक कुमार दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो बोतल 750एमएल के अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर रविवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया।
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा, बेगूसराय :सीएम की आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने सिमरिया गंगातट का किया निरीक्षण, दिया कई दिशा निर्देश।गंगा दशहरा के दिन सिमरिया गंगातट पर गंगा महाआरती में शामिल होंगे सीएम। 30 जून की शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से एनटीपीसी बरौनी व्व सड़क मार्ग से सिमरिया गंगातट पहुंचेंगे सीएम। नीतीश कुमार की आगमन को लेकर शनिवार को सिमरिया गंगातट का निरीक्षण करने डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचे । कुंभस्थली सिमरिया गंगातट पर स्थाई स्नान घाट व रिवर फ्रंट का शिलान्यास करने 30 मई को गंगा दशहरा के दिन…
चेरियाबरियारपुर,बेगूसराय :रविवार को चेरियाबरियारपुर उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल की विस्तारित कार्यसमिति की प्रथम बैठक बी के राय स्मृति भवन चेरियाबरियारपुर सभागार में उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के अध्यक्षता में की गई। कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय नगर विधायक कुंदन सिंह , जिला महामंत्री कुंदन भारती ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनोज भारती उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा की अनुमति से महामंत्री कुंदन भारती ने दोनो मंडल के कार्यसमिति एवम शक्तिकेंद्र प्रमुख , सह प्रमुख की घोषणा की। तमाम नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र से सम्मानित…
चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने एस एच-55 पर शनिवार की मध्य रात्रि सड़क दुघर्टना में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के साथ तेज आवाज के कारण आस-पास के लोग अपने घरों से निकलते ही स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व मे थाना पुलिस स्थल पर पहुंच कर जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरिया बरियारपुर पहुंचा दिया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रही अज्ञात वाहन हताहत युवक के…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघरा , बेगूसराय:तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के रात गांव पंचायत अंतर्गत दुलारपुर दियारा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के परिसर में रविवार को बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व एमएलसी रामबदन राय, पूर्व नगर विधायक अमिता भूषण, बरौनी डेरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह,आर जे जे पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय सचिव सोनू शंकर, जिला परिषद सदस्य रीता देवी , मुखिया आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मदन मोहन सिंह गांधी ने किया। जबकि संचालन राम सेन सिंह ने…
सद्दाम की रिपोर्ट छौराही,बेगूसराय : छौराही सहायक थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत बाजितपुर गांव वार्ड संख्या 4 में एक युवक को बुरी तरह पीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है, जहां पीड़ित रामकुमार राम ने लिखित आवेदन के अनुसार बताया कि मेरे ग्रामीण लक्ष्मण राम, नीतीश कुमार राम, अकलू राम, हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहा था, मना करने मेरा बेटा अर्जुन राम गया तो सभी ने मिलकर पिस्तौल के बट से प्रहार करने लगा जिसमें अर्जुन राम का सर फट गया, व काफी खून बह जाने से बेहोश होकर…
