Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुलारपुर दियारा दुग्ध समिति के 180 किसानों के बीच बोनस वितरण
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    दुलारपुर दियारा दुग्ध समिति के 180 किसानों के बीच बोनस वितरण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    तेघरा , बेगूसराय:तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के रात गांव पंचायत अंतर्गत दुलारपुर दियारा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के परिसर में रविवार को बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व एमएलसी रामबदन राय, पूर्व नगर विधायक अमिता भूषण, बरौनी डेरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह,आर जे जे पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय सचिव सोनू शंकर, जिला परिषद सदस्य रीता देवी , मुखिया आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मदन मोहन सिंह गांधी ने किया। जबकि संचालन राम सेन सिंह ने की। इस दौरान बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि दुलारपुर दूध समिति बरौनी डेयरी की शान व बान है। क्योंकि इसने जिला स्तर पर सहकारिता के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रति पशु गर्भाधान पर 5 हजार रुपए बरौनी डेयरी के माध्यम से देने का अनुरोध भारत सरकार से किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह ही बेगूसराय में भी 30 से 40 लीटर दूध देने वाली गाय और 20 से 25 लीटर दूध देने वाली भैंस पैदा करने की तकनीक गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। पूर्व विधान पार्षद सह जदयू के वरिष्ठ नेता रामबदन राय ने कहा कि दुलारपुर दुग्ध समिति उत्कृष्ट दूध उत्पादक समिति है। जो यहां के किसानों की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि जो सरकार से नहीं होगा वह सहकार से होगा। यह इस समिति ने करके दिखाया है। समिति के अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि इस समय समिति में कुल 433 सदस्य हें । कुल कारोबार 1 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके पास अपनी भूमि और भवन है। इस समिति ने सैकड़ों लोगों को गांव में ही स्वरोजगार उपलब्ध कराया है। उन्होंने पशुओं के लिए निःशुल्क बीमा की व्यवस्था,किसानों के लिए केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने, आदि मांग की। पूर्व नगर विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री अमिता भूषण ने दूध समिति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि महिलाएं घर में रहते हुए पशुपालन कर आत्मनिर्भर बन रही है यह अपने आप में काबिले तारीफ है।।मौके पर जिला पार्षद सदस्या रीता देवी, मुखिया आरती कुमारी, शिक्षाविद सह रंगकर्मी सच्चिदानंद पाठक, कांग्रेस नेत्री रुचि सिंह, भगवानपुर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, रंगकर्मी सच्चिदानंद पाठक एवं अभिलाष पाठक के नेतृत्व में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के पर्यावरण सप्ताह के तीसरे दिन 29 मई को सोनारी कबीर मंदिर के पास बीज बॉल एवं निशुल्क पौधा वितरण
    Next Article सड़क दुघर्टना में कोर्ट के मुंशी की मौत

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.