वीरपुर ,बेगुसराय: संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के गेंहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 जिंदपुर गांव निवाशी मोहम्मद जालिम (काल्पनिक नाम) अपने पत्नी सानिया मिर्जा (काल्पनिक नाम) को खोजने के लिए वीरपुर थाना में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी 24 मई के रात्रि में शौच करने के बहाने से घर से बाहर निकली घंटों बीत जाने के बाद जब वापस घर नहीं लौटी तो खोज बिन करना शुरु किए जिसमें पता चला कि अपने नैहर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनहरा पंचायत के दामोदरपुर गांव निवासी अनिल पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार और संजय पासवान…
Author: Begusarai Samvad
गोबिंद कुमार की रिपोर्ट नावकोठी,बेगूसराय:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत भवन में आम सभा का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता महिला ग्राम प्रधान श्वेता भारती के द्वारा की गई।इस आमसभा का मुख्य उद्देश्य पंचायत को मॉडल पंचायत घोषित करना है। स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हर मापदंड को पंचायत पूरा कर रहा है।वही श्वेता भारती ने स्वच्छता संबंधी चर्चा करते हुए पंचायत में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं ग्रामीणों से गीला और सूखा कचरा को अलग अलग रखने की अपील की।स्वच्छता कर्मियों से सूखा और गीला कचरा को निस्तारण स्थल तक…
गोबिंद कुमार की रिपोर्ट नावकोठी,बेगूसराय:प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत भाजपा नावकोठी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई।बैठक में नवनियुक्त मंडल कार्यसमिति की घोषणा की गई।साथ ही प्रधानमंत्री के सुशासन की चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता के घर -घर जाकर जानकारी देने पर विचार किया गया। मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल कार्यसमिति का गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर तरुण सिंह,सचितानंद महतो, बाबू साहब कुंवर,अजीत कुमार कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। वही महामंत्री के पद पर कपिलदेव पोद्दार,सुबोध कुमार सिंह एवं मंत्री के पद पर रजनीश कुमार, पुष्पम कुमारी,अरुण राम,अजिताभ…
कुमार की रिपोर्ट वकोठी,बेगूसराय: प्रखंड कार्यालय स्थित विमर्श कक्ष में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने की। इस दौरान माहवारी स्वच्छता दिवस के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया गया।इस दौरान माहवारी के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक करने पर भी बल दिया गया।इसमें बताया गया है कि माहवारी स्वच्छता दिवस का मुख्य उद्देश्य लड़कियों एवं महिलाओं को माहवारी के कारण आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि माहवारी सिर्फ महिलाओं एवं किशोरियों का मुद्दा नहीं बल्कि इस पर पुरुषों की भी भागीदारी…
गोबिंद कुमार की रिपोर्ट नावकोठी,बेगूसराय:नावकोठी प्रशाखा अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं के दोषपूर्ण खराब मीटर बदले जाएंगे।पटना मुख्यालय के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में नावकोठी प्रखंड अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं का मीटर तेजी से बदला जा रहा है। कनिय अभियंता नावकोठी नीरज कुमार ने बताया कि वैसे उपभोक्ता जिनका मीटर खराब हो या जिनका मीटर नहीं लग सका हो वह अपना मीटर बदलवा सकते हैं, ताकि सही यूनिट पर बिल बने और अपने बिल का भुगतान करें।मुख्यालय द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिन उपभोक्ताओं (एनडीएस 2,एनडीएस 1,डीएस 2 और डीएस 1) द्वारा मीटर लगाने नहीं दिया जाएगा तो उनके…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बेगुसराय :आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी.प्रखंड प्रभारी एवं प्रमुख सदस्यों की संयुक्त बैठक जिला प्रभारी अधिवक्ता शिवदयाल की अध्यक्षता में पनहास स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास कर देश को पदकों से सम्मान दिलाने वाली महिला खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी अधिक समय से जारी धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया गया. साथ ही भाजपा सासंद यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की अविंलव गिरफ्तारी की मांग दिल्ली पुलिस से की गई.अन्य प्रस्ताव में नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह में महामहिम देश के राष्ट्रपति…
समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा सिंघिया मुख्य सड़क मार्ग स्थित दुधपुरा बाजार में टेम्पू संचालकों द्वारा नाजायज बेरियर जबरन वसूलने के विरुद्ध में सड़क जाम कर दिया था लगभग 3घंटे तक जाम लग जाने के कारण चिलचिलाती धूप में आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलना पड़ा है। टेम्पू संचालक लोगो का आरोप है कि टेम्पू के स्टैंड चार्य बेरियर5रु0 सरकारी दर निर्धारित है लेकिन जबरन दो जगह तीस तीस रु0 वसूल किया जा रहा है।बताते चले कि यहाँ पर दो जगह स्टैंड चार्य वसूल किया जा रहा है। तथा इससे पूर्व में भी कई बार…
चेरियाबरियारपुर,बेगूसराय:- प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 132.21 लाख की लागत से बनायी जा रही गोपालपुर दुर्गा स्थान से गाछी टोला तक पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संवेदक पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीण एवरेस्ट चौधरी , उमेश साव, अजय कुमार, अनिल महतो, ब्रजेश राय, बिजली साव, चन्दन राय, राजन राय, राजाराम महतो, लालो राय, प्रकाश साव, हरेराम महतो सहित दर्जनों लोगों ने बताया 1.400 किलोमीटर तक बन रहे सड़क का निर्माण जब शुरू हुआ तो हम ग्रामीणों में खुशी छा…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बेगूसराय :28 मई रविवार को शाम्हो प्रखंड अंतर्गत अकहा कुरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सभागार भवन में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक दिवसीय अंबेडकर परिचर्चा मुखिया धीरज यादव के अध्यक्षता एवं सरपंच राकेश यादव के संचालन में अंबेडकर परिचर्चा संपन्न हुआ ,इस बैठक के मुख्य वक्ता सतानंद समबुद्ध उर्फ ललन यादव विधायक साहेबपुर कमाल, वक्ता प्रदेश महासचिव प्रोफेसर अशोक कुमार यादव वक्ता प्रदेश महासचिव उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में शाम्हो प्रखंड के पंचायत से साथियों ने परिचर्चा में भाग लिए उपस्थित सभी वक्ताओं ने देश रतन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर बेगूसराय: सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के प्रांगण में प्रखंड राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक प्रभारी सीओ अनुराधा कुमारी की अध्यक्षता में हुई ।इस संबंध में प्रभारी सीओ ने बताई की प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के समय होने बाली स्मायाओ की जानकारी जनप्रतिनिधियों से ली गई जिसमें मुख्य रूप से बांध में रिसाव व बांध में कटाव की जानकारी ली गई इन समस्याओं को संकलन कर जिला में भेजा जाएगा ।इस संबंध में संजात पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार ने संजात बूढ़ी गंडक के बांधो की स्थिति की विस्तार…
