Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    बेगुसराय :आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी.प्रखंड प्रभारी एवं प्रमुख सदस्यों की संयुक्त बैठक जिला प्रभारी अधिवक्ता शिवदयाल की अध्यक्षता में पनहास स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास कर देश को पदकों से सम्मान दिलाने वाली महिला खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी अधिक समय से जारी धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया गया. साथ ही भाजपा सासंद यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की अविंलव गिरफ्तारी की मांग दिल्ली पुलिस से की गई.अन्य प्रस्ताव में नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह में महामहिम देश के राष्ट्रपति महोदया को नही बुलाये जाने की निंदा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश के संविधान को कमजोर करने में लगी हुई है.संविधानिक संस्थाओं को बहुमत के दंभ में कमजोर करने का काम कर रही है.यही कारण है कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के संविधान पीठ द्धारा दिल्ली सरकार के पक्ष में पारित आदेश को अध्यादेश लाकर रद्द कर दिया गया है.
    जोनल प्रभारी आर एन सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभी ऐसे ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया. इसके लिए भाजपा के तानाशाही पूर्ण रवैए एवं जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाकर भाजपा का पर्दाफाश करना है.हम-सब को मिलकर आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करना है. बैठक में सहप्रभारी अविनव कुमार. सहप्रभारी जितेन्द्र राय.नगर प्रभारी मृत्युंजय मिश्रा.रामाशीष साह.चन्दन कुमार. सुनील सिन्हा.अभिषेक जयसवाल. सुधीर सिंह.श्रवण यादव.विजय पासवान. बखरी के प्रभारी रामाश्रय पासवान. सिकन्दर कुमार. नरेश यादव.हर्ष कुमार. निरंजन सिंह.छोटु कुमार. श्रीनारायण यादव.अर्जुन सिंह. असीम कुमार. राजेश कुमार.मो0 वजीर पूर्व अध्यक्ष एवं बलिया नगर परिषद के सदस्य मो0 सैफी भी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में….
    Next Article 30 जून 2023 तक सभी दोषपूर्ण मीटर बदले जाएंगे

    Related Posts

    छौड़ाही के नारायणपीपड़ में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,छह पर आरोप।20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप।मौ

    October 5, 2026

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    October 5, 2026

    एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मगध में CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा जब्त, करीब 250 टन कोयला बरामद

    चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के बुकरु में प्रत्येक गाड़ी तीन सौ की अवैध वसूली

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    Αποτελεσματικές μέθοδοι και passageexpression.com για την αναγνωρισιμότητα του περιεχομένου σας

    आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने पौष्टिक व्यंजन बनाकर दिया पोषण का संदेश

    टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत 

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला प्रशासन की बैठक

    छौड़ाही के नारायणपीपड़ में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,छह पर आरोप।20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप।मौ

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.