Author: Begusarai Samvad

गोबिंद कुमार की रिपोर्ट नावकोठी ,बेगूसराय;प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रभात निकालकर जागरूकता लाने और सपथ कार्यक्रम का आयोजन कर तंबाकू का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया।तंबाकू से लोगों को होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। लोगों ने तंबाकू वहिष्कार का शपथ लिया।प्रखंड के पीएचसी, प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कर्मियों सहित विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।तंबाकू से होने वाले नुकसान से संबंधित स्लोगन हाथ में लेकर नारे लगाते हुए भ्रमण किया।इस दौरान बताया गया कि तंबाकू का सेवन करने से फेफड़े का कैंसर,लीवर…

Read More

गोबिंद कुमार की रिपोर्ट नावकोठी,बेगूसराय :प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत रजाकपुर में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय के द्वारा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है।2024 और 25 के आम चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को पूर्ण सफलता दिलाना है और चिराग पासवान को अगला मुख्यमंत्री बनाना है।इस दौरान संगठन विस्तार पर विशेष रुप से बल दिया गया।बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को…

Read More

मंझौल,बेगूसराय:विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 के अवसर पर राजकीयकृत दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू विद्यालय मंझौल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के छात्राओं को तंबाकू से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा लिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने तंबाकू से होने वाले विभिन्न बीमारियों एवं अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।उन्होंने कहा तंबाकू का सेवन और धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करता है इसके कारण मुंह…

Read More

बखरी ,बेगूसराय : प्रखंड मुख्यालय स्थित बी आर सी भवन के सामने बुधवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।नई शिक्षक नियमावली में संशोधन एवं पूर्व से नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी की दर्जा के मांग को लेकर पटना में 31 मई को धरना-प्रदर्शन के लिये आदेश नहीं देने पर आक्रोशित शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बखरी इकाई के बैनर तले सरकार विरोधी नारे लगाकर एवं अर्थी जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन…

Read More

चेरियाबरियारपुर ,बेगूसराय :नई शिक्षक नियमावली में संशोधन एवं पूर्व से नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी की दर्जा के मांग को लेकर पटना में 31 मई को धरना-प्रदर्शन के लिये आदेश नहीं देने पर आक्रोशित शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ चेरियाबरियारपुर इकाई के बैनर तले सरकार विरोधी नारे लगाकर एवं अर्थी जुलूस निकालकर समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की तानशाही रवैया चरम पर है। सरकार ने बल पूर्वक…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :बिहार राज्य अध्यापक नियुक्ति नियमावली ,2023 में संशोधन एवं पूर्व से बहाल सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा को लेकर प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव की अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में 31मई को प्रखंड संसाधन केंद्र भगवानपुर के समक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भगवानपुर द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व जिला सचिव संजय कुमार हिटलर एवं प्रखंड सचिव अमित कुमार कर रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव संजय कुमार हिटलर व प्रखंड सचिव…

Read More

बिहार ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :भारत की ज्ञान परंपरा शिक्षकों के त्याग एवं सर्वस्व समर्पण के कारण जीवित है तथा एक शिक्षक समाज के लिए अलग-अलग रूप में उपस्थित होकर अपने एवं अपने परिवार की चिंता किए बगैर समाज एवं जन जागरण का कार्य करते हैं । उक्त बातें राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने दामोदरपुर मध्य विद्यालय हिंदी के प्रांगण में शिक्षिका इंदु कुमारी के विदाई सम्मान समारोह में कही l उन्होंने कहा कि जिले के कई विद्यालयों को मैंने देखा है लेकिन इस विद्यालय को देखकर काफी पीड़ा हो रही है लेकिन…

Read More

बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के राजभाषा विभाग के हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में बेगूसराय के नामचीन साहित्यकार,कवि अशांत भोला जी को नामित किया है। भाजपा नेता, सांसद प्रतिनिधि तथा कवि अमरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अशांत भोला ने एक तरफ आंचलिक पत्रकारिता को नई दिशा दी वही अपनी सशक्त और समाजोन्मुखी कविताओं के माध्यम से साहित्य की महती सेवा की है। दिनकर की धरती के इस ओजस्वी कवि को राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बनाए…

Read More

वीरपुर, बेगुसराय:वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के डीह पर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण योजना हर घर नल का जल जो पी एच डी विभाग के संचालित किया जा रहा उससे इतनी गन्दा पानी सप्लाई की जा रही है कि मवेशी भी नहीं पी सकता है उस पानी को डीहपर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के लोगों को पीने के सप्लाई की जा रही है। अब इस पर सवाल उठाना तो लाजमी है कि इतनी भीषण प्रचंड गर्मी में लोग पानी पीने के लिए आखिर जाएं तो जाएं कहां। अगर जीवन बचाना है तो पानी पीना ही…

Read More

बेगूसराय:मगंलवार को एसबीएसएस महाविद्यालय में नैक संबंधित विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अवधेश कुमार सिंह ने की।यह बैठक कॉलेज द्वारा वर्ष 2017 से 2022 तक के सभी सत्रों के ए क्यू ए आर रिपोर्ट नैक मुख्यालय बैंगलोर को ऑनलाइन समर्पित करने के पश्चात आयोजित किया गया। साथ ही प्रस्तावित आगामी एस एस आर रिपोर्ट की तैयारी की समीक्षा की गई। इस बैठक में महाविद्यालय नैक समन्वयक डॉ विवेक कुमार सिन्हा को उनके सराहनीय योगदान के लिए इक्यावन सौ रुपयों की राशि से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ…

Read More