सुमन कुमार झा की रिपोर्ट खगरिया :मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा चौक के पास सुबह-सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां सुबह काम पर निकले मजदूर इसका शिकार बन गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों पर अचानक अनियंत्रित कंटेनर दौड़ गया. जिस कारण से घटनास्थल पर ही एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और परिजनों में चीख-पुकार मच गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की…
Author: Begusarai Samvad
सुमन झा की रिपोर्ट खगरिया : पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के NH-31 के पास उस समय बड़ा हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. ऑटो पर 8 स्कूली बच्चियां सवार होकर अपने गांव अल्मा से लहसनपुर स्कूल जा रही थीं, जो बुरी तरह जख्मी हो गईं. घटना के बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. वहीं दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है.घटना की जानकारी मिलते ही लड़कियों के परिजन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे. परिजनों ने बताया कि…
भगवानपुर ,बेगुसराय :कोर्ट वारंटी अभियुक्त कविया बासुटोल निवासी रघुनंदन पासवान के पुत्र उपेंद्र पासवान को थाना परिसर से एएसआई सुनील कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर न्यालय भेज दिया है।इस संबंध में सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उपेंद्र पासवान पर वर्ष 2019में ही नालसी वाद दर्ज था जिसमें वह वारंटी था।
भगवानपुर ,बेगुसराय: भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर करजान टोल में गुरुवार की सुबह हीरालाल सहनी की 22 वर्षीय पत्नी रवीना की लाश उसके घर में ही गले में फंदा लगे हुए घर के एल्वेस्टर के बांस में टंगे मिलने से इस बात की खबर सन सनी की तरह फैल गई ।इसकी सूचना पाकर भगवानपुर थाना के ए एस आई विनीत कुमार झा लाश को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया है।इस संबंध में एएस आई विनीत कुमार झा ने बताया कि अभी घटना के कारण का पता नही चल पाया है ।एवं कोई आवेदन…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: गुरुवार को पुलिस कार्यालय बेगूसराय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने 65 लोगों की एक एक कर फरियाद को सुनी एवं उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्या के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।इस जनता दरबार में पुलिस उपाधीक्षक निशित प्रिया सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास रहता है कि आने वाले फरियादियों का समस्या का निदान जल्द से जल्द हो जाए इसके लिए हम खुद तत्पर रहते हैं।
‹ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगुसराय : हर वक्त मानव सेवा में तत्पर रहने वाली संस्था आईएमए लगातार लोगों की सेवा में जुटी रहती है इसी कड़ी में सिहमा पथला टोल में अग्नि पीड़ितों के बीच, उनके सर पर स्थाई शेड हेतु, पंद्रह परिवार को, आईएमए बेगूसराय की ओर से, दस दस एस्बेस्टस सीट का वितरण किया गया। आईएमए के अध्यक्ष डा. ए के राय , सचिव डा. रंजन चौधरी और आईएमए बेगूसराय के गौरव ,लोकप्रिय चिकित्सक डा. रामाश्रय सिंह ने अपने हाथ से वितरण कार्य सम्पन्न किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती राजकुमारी ने वितरण कार्य में उपस्थित…
पटना ,बिहार: सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से उनके सहयोगी सीधे पटना ले गए और वहीं पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है। हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।उपनयन संस्कार में शामिल होने पहुंची थी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सेदुआर गांव के रहने वाले…
आईपी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: 31मई को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान जिले के बछवाड़ा प्रखंड के आजाद नगर में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल पूजनोत्सव में पहुंचकर पूजा अर्चना किया , उन्हें इस दौरान समिति की ओर से मंच पर सिक्का से तौला गया और तलवार सौंपा गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भव्य माला पहनाकर स्वागत किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा फीता काट कर काट्यकर्म का शुभ आरंभ किया । चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों आज मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल…
बेगूसराय से दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बेगूसराय :बहन से मिलने राजस्थान से आयी महिला के साथ बखरी नगर परिषद के वार्ड नं-2 ( पठान टोला) में हैवानियत किए जाने की खबर है। आरोप है कि उस वार्ड के पार्षद, पार्षद पति और उनके पुत्रों ने एक गरीब महिला को गलत नीयत से पहले अपने घर में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर रातभर घर में बंद रखा और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध के कारण मंसूबा पूरा नहीं होने पर महिला का बाल मुंडकर मोहल्ला में घुमाने लगा। लोगों के विरोध के बाद महिला किसी तरह दबंग पार्षद पति व…
गोबिंद कुमार की रिपोर्ट नावकोठी,बेगूसराय:बीआरसी नावकोठी के मैदान में बुधवार को राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने महागठबंधन सरकार हाय हाय,नीतीश कुमार मुर्दाबाद,शिक्षक विरोधी सरकार मुर्दाबाद,नई शिक्षक नियमावली वापस लो,नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दो आदि विभिन्न मांगों के समर्थन में नारा बुलंद किया।इसकी अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने की। पुतला दहन के दौरान जिला अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।शिक्षकों के पूर्व प्रस्तावित पटना में मुख्यमंत्री के…
