Author: Begusarai Samvad

मंझौल , बेगूसराय :मंझौल अनुमंडल कार्यालय के सभागार में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ मंझौल एसडीओ राज कुमार गुप्ता ने बैठक की। मौके पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी तैयब हुसैन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हर्ष कुमार कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार मौजूद रहे। इस बैठक में चेरियाबरियारपुर प्रखंड के लगभग पचास जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने भाग लिया। बैठक में सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को निर्देश देते हुए एसडीओ राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जून माह के खाद्यान्न का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए एवं वैसे लाभुक जिनका आधार सीडिंग अब तक नहीं हो पाया है उनका…

Read More

तेघरा, बेगूसराय :पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के प्रसिद्ध बरौनी जंक्शन पर अपने आलाकमान के निर्देशानुसार महीनों से ए एल टी ऐफ द्वारा दूरगामी ट्रेनों के जांच अभियान के तहत आज भी 13185 गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी के शौचालय के पास से 45 पीस क्रेटा पैक 180ml का टोटल जप्त शराब 8 लीटर 100 एम एल का लावारिस हालत में रेल पुलिस ने बरामद किया। जिसे रेल थाना बरौनी में जमा करके अज्ञात व्यापारियों के विरुद्ध कांड संख्या अंकित कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। सीमावर्ती रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस की कार्यवाही सन्देह के…

Read More

पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगुसराय,बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंडन के कार्यक्रम में गंगा नदी में डूब कर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । उक्त घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों के घरों में कोहराम मच गया है। वहीं घटनास्थल पर बलिया पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी हुसैना कोहवा घाट पर बुधवार की दोपहर को एक मुंडन के कार्यक्रम में दो सगे…

Read More

मंझौल. ओपी क्षेत्र अंतर्गत पबड़ा गांव से तीन नाबालिग लड़कियों के एक साथ गायब होने का सनसनी खेज़ मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियां पढ़ने के विद्यालय गई थी. जहां से वापस लौट कर घर नहीं आई है. जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. वहीं इस संबंध में गायब लड़की के परिजन ने मंझौल ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन के अनुसार पबड़ा वार्ड 5 निवासी पूरा देवी पति सुनील पासवान ने बताया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री (काल्पनिक नाम) हेमा अपनी सहेली (काल्पनिक…

Read More

वीरपुर बेगुसराय(निज संवाददाता)वीरपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड संख्या 11 निवाशी वीरपुर थाना सनहा संख्या 865/23 गौरी शंकर महतों के 24 वर्षीय पुत्र संजय कुमार को वीरपुर पुलिस ने नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया जिसकी जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More

दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा बेगूसराय :नगर परिषद बरौनी अंतर्गत कॉलेज रोड स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर पर क्रिकेट के प्रेमी एवं महेंद्र सिंह धोनी के क्रेजी फैंस ने सीएसके (आईपीएल) की शानदार व रोमांचक जीत पर खुशियों का इजहार केक काट कर किया. जहां माही के प्रशंसकों ने एक दूसरे को केक खिलाकर जमकर आतिशबाजियां मनाई और हाथों में धोनी के बड़े बड़े तस्वीर लेकर सस्वर सबों ने लव यू माही की बोल से मानिए समां ही बांध दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चन्नेई सुपर किंग्स ने आईपीएल का 5वां…

Read More

तेघड़ा,बेगूसराय:आरबीएस कॉलेज तेयाय के एनसीसी के छात्रों द्वारा पर्यावरण बचाने एवं बीबी पेड लगाने का संकल्प लिया। बुधवार को दर्जनों छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। मौके पर अभिराज, स्वाति, नुसरत जहां आदि दर्जनों छात्रों ने बताया कि पेड पौधे ही हमारी सृष्टि को बचा सकते हैं। इसलिए आवश्यकता है कि अपने घरों के चारों ओर पेड पौधा लगाएं। एनसीसी कमांडेंट बिपीन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष एनसीसी टीम द्वारा महाविद्यालय परिसर और गांव घर में पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने के जबावदेही को निभा रहे हैं। मौके पर प्राचार्य डॉ…

Read More

चेरियाबरियारपुर ,बेगुसराय :- प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में ग्रामीणों की शिकायत पर मक्खी पासवान के घर से खांजहांपुर चौक के तरफ जाने वाली पथ के किनारे नाला निर्माण कार्य का बीपीआरओ अंकिता कुमारी ने जांच की। जानकारी के अनुसार उक्त नाला निर्माण कार्य प्रखंड प्रमुख के द्वारा अनुशंसित 14 लाख 26 हजार आठ सौ प्राक्कलित राशि से कार्य किया जा रहा है। परंतु उक्त कार्य से आम जनमानस में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त योजना नाला निर्माण के लिए लाया गया है। परंतु प्रमुख पति उक्त योजना के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबाट…

Read More

बखरी ,बेगुसराय: प्रखंड क्षेत्र के हेमनपुर नया टोला गाँव में भीषण अगलगी की घटना हुई है. जिसमें लगभग 25 घर जलकर राख हो गए. इस दौरान लोगों की चीख पुकार से पूरा वातावरण जहां गमगीन हो गया वहीं गरीबों का आशियाना उजड़ गया लोग इस चिलचिलाती धुप में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए. जबतक दमकल की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था.इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग जैसे-तैसे इधर-उधर भागने लगे और आग…

Read More

पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगुसराय :सनसनीखेज खबर बेगूसराय से निकल कर सामने आ रही है जहां पढ़ाई के दौरान रास्ते में छेड़खानी से तंग लोक लाज से ग्रसित एक इंटर की छात्रा ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना के बाद परिजनों में भूचाल जैसी स्थिति बन गई है जबकि मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बन गया है । घटना नगर थाना क्षेत्र के निगम वार्ड संख्या 38 विष्णुपुर बहोर की है। परिजनों ने रोते बिलखते बताया कि लगभग 3 माह से ट्यूशन पढ़ने के…

Read More