Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन
    बिहार बेगूसराय शिक्षा

    प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 1, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गोबिंद कुमार की रिपोर्ट
    नावकोठी,बेगूसराय:बीआरसी नावकोठी के मैदान में बुधवार को राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने महागठबंधन सरकार हाय हाय,नीतीश कुमार मुर्दाबाद,शिक्षक विरोधी सरकार मुर्दाबाद,नई शिक्षक नियमावली वापस लो,नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दो आदि विभिन्न मांगों के समर्थन में नारा बुलंद किया।इसकी अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने की। पुतला दहन के दौरान जिला अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।शिक्षकों के पूर्व प्रस्तावित पटना में मुख्यमंत्री के घेराव कार्यक्रम को अनुमति नहीं देकर जबरन आंदोलन करने से रोकने का फरमान जारी किया,जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि बिहार में अघोषित आपातकाल की स्थिति है।महागठबंधन के घटक दलों में कोई तालमेल नहीं है।मुख्यमंत्री निरंकुश और तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिहार के लाखों शिक्षकों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।नियोजित शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होती है तो शिक्षक मौजूदा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन जारी रखेगी।मौके पर प्रखंड सचिव साकेत कुमार,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार महतो,सुमन कुमार, संतोष कुमार,चंदन कुमार,रजनीश कुमार, अभिनव कुमार सहित सैंकड़ों शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया
    Next Article राजस्थानी महिला को रातभर बंधक बना किया निर्वस्त्र, बाल काटा, छेड़छाड़ का भी आरोप ,वार्ड पार्षद पति सह शिक्षक मो. शम्स तबरेज गिरफ्तार, वार्ड पार्षद व पुत्रों पर भी F.R.I.

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.