Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव की अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में शिक्षक संघ ने किया पुतला दहन
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव की अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में शिक्षक संघ ने किया पुतला दहन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर ,बेगूसराय :बिहार राज्य अध्यापक नियुक्ति नियमावली ,2023 में संशोधन एवं पूर्व से बहाल सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा को लेकर प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव की अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में 31मई को प्रखंड संसाधन केंद्र भगवानपुर के समक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भगवानपुर द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व जिला सचिव संजय कुमार हिटलर एवं प्रखंड सचिव अमित कुमार कर रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव संजय कुमार हिटलर व प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है लेकिन बिहार की निरंकुश व तानाशाह सरकार ने मुख्यमंत्री घेराव की अनुमति नहीं देकर हिटलर की याद ताजा कर दी। सरकार के इस कारनामे को संघ कड़ी निंदा करती है। बिहार के साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा और पुरानी पेंशन देना ही होगा। अन्यथा सरकार को गद्दी से उतार कर ही दम लेंगे। सरकार अपनी पुराने वादे को भूलकर जो नई अध्यापक नियुक्ति नियमावली लाई है वह नियोजित शिक्षकों के साथ छलावा है।इस पुतला दहन कार्यक्रम में गणेश राम, नंद कुमार, रंजीत कुमार राय, वीरेंद्र पंडित, नवीन कुमार, सोहराब आलम, पंकज पासवान, राकेश रोशन, राजेश कुमार, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर के शांति नगर में चला वन विभाग का बुल्डोजर , भू माफियाओं में हड़कंप
    Next Article कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के यूवाओं को भी मिले मौका :हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.