संजय झा की रिपोर्ट समस्तीपुर :जिले के खनन विभाग के टीम ने अवैध खनन करने वालो के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने में जुट गई है जिससे एक तरफ सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हो रही है वही दूसरी तरफ जेसीबी से अवैध खनन कर मिटी बिक्री करने वालो में हड़कम्प मच गया है। आज शुक्रवार के दिन समस्तीपुर जिले के खनन इंस्पेक्टर शुभम कुमार ने सिंघिया और हसनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी किया है जिसमे कोल्हुआघाट और फुलहरा के बीच मे करेह नदी के तटबंध पर मिटी का अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रेक्टर को जप्त कर…
Author: Begusarai Samvad
रविशंकर प्रसाद सिंह की रिपोर्ट मंसूरचक, बेगूसराय :थाना क्षेत्र के मंसूरचक वार्ड संख्या 12 निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ चौधरी के पुत्र मुन्ना कुमार को 5 लीटर देशी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर,सअनि अशोक कुमार दल बल के साथ गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर इंडियन गैस एजेंसी के पीछे बांसवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोवारी पर बिहार शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया।
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :भगवानपुर थाना में तोड़ फोड़ मामले में थाना कांड संख्या 29/23 के प्राथमिकी अभियुक्त दहिया निवासी फगुनी सदा के पुत्र अकलु सदा को थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।विदित हो कि इस कांड में कुल 12लोगों को नामजद अभियुक्त एवम 40से50लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में अब नवटोलिया भगवानपुर निवासी सूरज महतो, छोटे लाल तांती,एवम दहिया निवासी अकलु सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है।
सुमन कुमार झा की रिपोर्ट खगरिया,बिहार :जब सैंया भेल कोतवाल तो काहे का डर। अरे सरकार हमारी है। मेरे चाचा जदयू विधायक हैं, हम करेंगे दबंगई, कौन मेरा क्या करेगा? हम ही अपने आप में पुलिस हैं हम ही जज हैं, हम खुद ही फैसला करेंगे। मामला खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र का है, जहां एक प्रेमी युगल गांव से भागी थी। जिसके खोजबीन के लिए बेलदौर थाना में आवेदन दिया गया था। उस आवेदन के आधार पर बेलदौर थाने के थाना अध्यक्ष ने छापेमारी की और छापेमारी के दौरान दोनों प्रेमी युगल को सकुशल बरामद कर घरवालों को…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय: भगवानपुर थाना कांड संख्या 188/23 के प्राथमिकी अभियुक्त सूर्यपुरा निवासी शराब कारोबारी चन्दन सहनी को थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही थाना कांड संख्या 78/23के अप्राथमिकी अभियुक्त बुचौली निवासी रविंद्र राय को ए एस आई महेश प्रसाद ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जमशेदपुर : भागीरथवंशी शहीद आत्मा शांति नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भगवान इंद्र प्रसन्न हुए । हवन , पूजन , तर्पण के बाद जब यज्ञ संपन्न हुआ तो इंद्रदेव प्रसन्न हुए और झमाझम बारिश हुई। यज्ञ स्थल पर लोग इंद्रदेव के प्रति तपीश भरी गर्मी में बारिश के लिए आभार प्रकट किया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि लाखों हिंदुओं के आत्मा के शांति के लिए आहुत इस यज्ञ में तर्पण के इंद्र देवता प्रसन्न होकर आशीर्वाद स्वरूप बारिश की बूंदा बंदी कर मन तृप्त कर दिये। इस बूंदाबांदी से यज्ञ स्थल पर उपस्थित सभी लोग भावनात्मक…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा, बेगूसराय :तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के अटल कलाम भवन के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें प्रखंड के सभी बूथ लेवल के इंचार्ज सह बीएलओ ने भाग लिया। बैठक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में मृत मतदाताओं का नाम हटाने और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस दृष्टिकोण से निर्धारित प्रपत्र में नए मतदाताओं का नाम खासकर महिला मतदाताओं…
सुमन कुमार की रिपोर्ट शाम्हो ,बेगूसराय: जिले के शाम्हो प्रखंड में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया,जिसमें महागठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।धरने की अध्यक्षता करते हुए कॉमरेड राकेश यादव ने कहा कि लोग महंगाई से त्रस्त हैं,देश में नफरत का माहौल कायम किया जा रहा हैं और जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा हैं,उससे लोकतंत्र खतरे में आ गया हैं।सीपीआई के अशोक प्रसाद सिंह ने आठ मांगे प्रस्तुत करते हुए कहा कि दलितों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हैं और…
* बेगूसराय से दयानद कश्यप की रिपोर्ट गुरुवार को विश्व समपार दिवश के अवसर पर गरहरा के गुमटी नंबर 06 स्पेशल पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड की टीम ने मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विक्रम राम एवं मकाधी ,प्रभारी दीपक राज राय के नेतृत्व में सोनपुर मंडल के द्वारा संचालित *संरक्षा जन जागरूकता अभियान* के अंतर्गत जिला संघ *गढ़हरा* के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिला सचिव जीवा नंद मिश्रा ने बताया कि इसके माध्यम से जन समुदाय को रेलवे फाटक बंद होने पर उसे पार ना करने, बंद…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघरा,बेगूसराय:बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ महागठबंधन के राजब्यापी प्रखंण्ड स्तरीय धरना के तहद तेघड़ा प्रखंण्ड कार्यालय पर धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता सीपीआई के अंचल मंत्री परमानंद सिंह ने की। घरना को पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, वर्तमान विधायक रामरतन सिंह,राजद के जिला महासचिव मकबूल आलम,राजद के प्रखंड अध्यक्ष सिकन्दर अली,काग्रेस के प्रखंण्ड अध्यक्ष डॉ0 सुरेन्द्र कुमार सिंह,जदयू के प्रखंण्ड अध्यक्ष प्रमोद चौरिसिया, मार्क्सवादी के रामचंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगो,ने धरना को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जम कर बोलते हुए कहा कि आज देश की जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त…
