चाईबासा ब्रेकिंग रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद बुधवार रात हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चक्रधरपुर के गैंगखोली इलाके में एक युवक की भुजाली से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर वार्ड संख्या-7 निवासी राज तांती गैंगखोली क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ मिलकर धंधा करता था। इसी दौरान एक युवक ने उससे अपने उधार दिए…
Author: Aman Ojha
द्रौपदी मुर्मू रखेंगी प्रस्तावित जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला, टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का भी करेंगी दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले प्रस्तावित जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी। इसके साथ ही वे शहर स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उनके आगमन से पूर्व जमशेदपुर हवाई अड्डे से कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल और वहां से मेडिकल कॉलेज होते हुए पुनः हवाई अड्डे तक पूरे…
ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय खितिस चंद्र महतो के रूप में हुई है, जो मुरु गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी। देर शाम भोजन के बाद खितिस चंद्र महतो भट्ठे की देखरेख के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा द्वारा अग्रसेन भवन, जादूगोड़ा में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार, डीआईजी मेडिकल श्रीमती उर्मिला गारी, क्षेत्रीय काबा अध्यक्ष श्रीमती रेणुका एवं महिला मंच की पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, मोहम्मद जावेद, श्रीमती रेणु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में सीआरपीएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। तूरामडीह कॉलोनी के राजेश कुमार ने 28वीं बार रक्तदान कर…
परिवार के साथ खड़ा है ब्रह्मर्षि विकास मंच- विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू-मनाली में घूमने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन से उनका पारिवारिक संबंध रहा है तथा उनके पिता स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह के वे खास मित्र रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि वीर सोरेन का असामयिक निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली गए हुए थे। बताया जा रहा है कि स्कीइंग करने के बाद वीर होटल लौट आए थे। कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। साथ मौजूद दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) टाटा स्टील से संबद्ध संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन एवं उसके 50 कामगारों के बीच लंबित वेतन, नोटिस पे तथा छंटनी मुआवजा भुगतान को लेकर जारी विवाद पर मंगलवार को श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता LS-2 श्री सतेन्द्र सिंह ने की। बैठक में कामगार पक्ष का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता राजीव पाण्डेय ने किया, जबकि प्रबंधन पक्ष के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान बकाया वेतन, नोटिस पे, छंटनी मुआवजा एवं अन्य देय मदों पर विस्तृत, गंभीर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने सांसद निधि से स्वीकृत 5 योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को किया। इन योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 31 लाख रुपए हैं। इस अवसर पर सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में विकास का काम लगातार जारी है। सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे कनेक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण हेतु कई योजनाएं शुरू की है। इनमें आयुष्मान कार्ड से फ्री चिकित्सा सुविधा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से सभी जरुरतमंदों को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट शिबू सोरेन जी के सपने का झारखंड बनने की तरफ़ एक क़दम है. कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकासशील बजट दे कर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कर दी हैं। विधायक ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, पिछड़ा वर्ग, किसान, और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : गर्मी की दस्तक के साथ ही पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला पोडा पंचायत के सोनागाड़ा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि दो वर्ष पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर की ओर से करीब 9 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनाई गई सोलर जलमीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के माध्यम से कुछ दिनों तक पानी आपूर्ति हुई, लेकिन जल्द ही व्यवस्था ठप पड़ गई। गांव के कई चापाकल भी खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों…
