परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, रविवार देर रात परसुडीह थाना क्षेत्र में हुए लूट मामले में 2 घंटे के अंदर ही अपराधी यो को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली देर रात परसुडीह थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर जमशेदपुर ब्लॉक के सामने स्कूटी सवार दो अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार अनूप कुमार मंडल के साथ मारपीट कर जान से करने का भय दिखाकर पर्स, रुपए मोबाइल, दस्तावेज एवं मोटरसाइकिल का चाभी लेकर फरार हो गए, जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस…
Author: Aman Kumar
विजय कुमार मिश्रा की मौत की निष्पक्ष जांच हो: दिलीप कुमार मिश्रा भाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत पश्चिमी घाघाडीह पंचायत के झोपड़ी फुटबॉल मैदान के नदी तट पर सोमवार दोपहर 25 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा का शव बरामद किया गया.घटना की सूचना मिलने पर झामुमो पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने पहुंच कर इसकी सुचना बागबेड़ा थाना को दी.पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की पहचान बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 क्वार्टर नंबर 20/01 रहने वालाके रूप में की हैं.घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई दिलीप कुमार मिश्रा पहुंचे उन्होंने…
धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित करे पहुंचें कांग्रेस पदाधिकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता साकची : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी के शहादत दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुण्डा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष का स्वागत युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राकेश साहू एवं सुखदेव सिंह मल्ली ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ बिद्रोह…
उपायुक्त ने पोटका प्रखंड के चाटीकोचा गांव का किया निरीक्षण ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, प्रखंड प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के चाटीकोचा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु प्रखंड प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने यूसीआईएल (UCIL) से संबंधित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों ने…
धरती आबा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता धरती आबा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नारायण प्राइवेट आई.टी.आई,लूपुँगदीह संस्थान में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके महान व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया गया।संस्थान के संस्थापक श्री जटाशंकर पांडेय और संस्थान के उपनिदेशक प्रोफेसर सुदिष्ठ कुमार और संस्थान के सभी शिक्षक गणों ने धरती अबा बिरसा मुंडा जी का जीवन वृतांत परिचय से अवगत कराया और उनके जीवन के बलिदान पे…
उउवि शंकरदा में मैट्रिक के वन टू टेन स्थान लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। उत्क्रमिक उच्च विद्यालय शंकरदा में मैट्रिक परीक्षा में सर्वोत्तम अंक लाकर उत्तीर्ण होने वाले छात्र, छात्राओं के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर पोटका के जिला परिषद सदस्य हिरणमय दास, डोमजूडी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू, शंकरदा की मुखिया सारजाम मारडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों ने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य होते है। उत्क्रमिक उच्च विद्यालय के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में…
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धाभाव से मनाया गया। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्यरूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे और भारत माता की जय…
ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल , भाजपाइयों में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ, हेलमेट पहने युवक को जबरन पुलिस रोक कर युवक का हेलमेट छीन रही, सैकड़ो लोगों ने सोशल मीडिया में वीडियो लगाकर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखाया, भाजपा के एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष के छोटे भाई के साथ ट्रैफिक पुलिस का दुर्व्यवहार वीडियो, भाजपा ने राज्य सरकार और ट्रैफिक पुलिस पर लोगों को जबरन परेशान कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया, भाजपा नेता बबुआ सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस…
दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर झारखंड सरकार के जिला योजना अनाबद्ध निधि से जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित ठक्कर बाबा मध्य विद्यालय में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण हेतु रविवार को शिलान्यास किया गया। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के विधायक सचिव ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो के प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा आदि ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।
क्रिड़ा भारती जमशेदपुर द्वारा योग केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: क्रिड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा आज केबुल स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में योग क्रीड़ा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में क्रिड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, मंदिर के संरक्षक साकेत जी, अवधेश जी, प्रांत कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, मंत्री सुभाष, सह मंत्री कुंदन चंद्र, मातृ शक्ति प्रमुख गीता, योगाचार्य प्रमुख स्वप्न साव ,सुमित शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह…
