परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, रविवार देर रात परसुडीह थाना क्षेत्र में हुए लूट मामले में 2 घंटे के अंदर ही अपराधी यो को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली देर रात परसुडीह थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर जमशेदपुर ब्लॉक के सामने स्कूटी सवार दो अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार अनूप कुमार मंडल के साथ मारपीट कर जान से करने का भय दिखाकर पर्स, रुपए मोबाइल, दस्तावेज एवं मोटरसाइकिल का चाभी लेकर फरार हो गए, जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस ने देर ना करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा निवासी भरत सिंह और रोहित मछुआ को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ धर दबोचा, जहां इन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में लूट की बात स्वीकार की पुलिस ने उनके पास से लुटे हुए सैमसंग कंपनी का मोबाइल ₹1200 नगद पीड़ित बाइक सवार का सारा दस्तावेज और मोटरसाइकिल की चाभी बरामद कर ली, जानकारी देते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि पुलिस की तत्परता से दोनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों का पूर्व में भी इतिहास रहा है जो कई मामलों में विभिन्न थाना क्षेत्र से जेल जा चुके हैं

