बडौदा घाट नदी में नहाने उतरे आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र शुभम और शशांक डूबे स्थानीय गोताखोरों और बाहर से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट में नहाने के क्रम में आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र डूब गए, स्थानीय लोगों की मदद से बैग बड़ा निवासी एक छात्र पार्थ कुमार को किसी तरह से बचा लिया,2 अन्य छात्रों का अब तक कुछ पता नही चल पाया मानगो निवासी सुभम कुमार,कदमा निवासी शशांक ओर बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष होगी, तीनों छात्र…
Author: Aman Kumar
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाएगी भाजपा अभियान की सफलता पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की कार्यशाला हुई सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व केआह्वान पर मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चलाये जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।…
शांति और सौहार्द के वातावरण में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई राष्ट्र संवाद संवाददाता ईद उल अजहा के अवसर पर टेल्को मस्जिद में शांति और सौहार्द के वातावरण में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई तथा वतन की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर शांति एवं सद्भावना बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए केंद्रीय शांति समिति एवं थाना शांति समिति के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति देखने को मिली। मुख्य रूप से शांति समिति के नंदलाल सिंह ,ओम प्रकाश उपाध्याय , चंद्रभान सिंह ,रियाजुद्दीन खान शाहिद परवेज ,शाह…
सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा मई माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का शनिवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 10 सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ यूनियन के पदाधिकारी एवं संबंधित सेवानिवृत्त कर्मियों के डिपार्टमेंट के कमेटी मेंबर भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने बारी-बारी से अपने -…
जमशेदपुर के टाटा कमांड एरिया में संपत्ति रजिस्ट्री पुनः शुरू करने की मांग हुई तेज, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा कमांड एरिया, जमशेदपुर में दुकान, मकान, जमीन और फ्लैट्स की रजिस्ट्री प्रक्रिया के वर्षों से बंद रहने पर उत्पन्न समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यह पत्र सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पत्र के आधार पर लिखी गयी है, जिसमें…
अस्तित्व द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू मिडिल एवं हाई स्कूल में पर्यावरण दिवस पर अस्तित्व की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे, एवं गंगाधर पांडे की देखरेख में पौधा रोपण का कार्यक्रम रखा गया। अस्तित्व एक सामाजिक संस्था है।जिसके द्वारा सदैव ही लोगों को जागरूक किया जाता है। पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरुक करना और पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना बहुत ही उत्साहवर्धक कार्य होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि*के रूप में बर्मा माइंस थाना के प्रभारी दिलीप कुमार यादव जी एवं जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष…
छत्तीसगढ़ स्थित सोनाडीह सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का वेतन समझौता संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता छत्तीसगढ़ स्थित सोनाडीह सीमेंट प्लांट (नुवोको विस्तास कोर्प लिमिटेड) के कर्मचारियों का वेतन समझौता संपन्न l चार वर्षो के लिए हुआ समझौता l * छत्तीसगढ़ स्थित सोनाडीह सीमेंट प्लांट मे स्थायी श्रमिकों का वेतन समझौता नुवोको प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियन सोनाडीह लाइम स्टोन क्वेरी & सोनाडीह सीमेंट वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हुआ लिए l समझौता 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2027 (4 वर्ष ) के लिए प्रभावी होगा l उक्त रिवीजन 1 जनवरी 2024 से लंबित था l समझौता के तहत कर्मचारियों के…
15 जून को झारखंड क्षत्रिय संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, देशभर के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता आगामी 15 जून को झारखण्ड क्षत्रिय संघ के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैँ, विगत 10 वर्षो से लगातार इसका आयोजन क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान का आयोजन होते आ रहा हैँ, इसमें दसवीं, बारहविं के सीबीएसइ, आईसीएसई, और जैक बोर्ड के छात्रों के साथ देश के सर्वश्रेष्ठ परीक्षाएं जैसे युपीएससी, नीट, आईआईटी, सीए, एनडीए समेत खेल के क्षेत्र के प्रतिभाओं को यहाँ सम्मानित किया जायेगा, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश और समाज के प्रति बच्चों का समर्पण को…
राजनगर में टिप ट्रेलर में लगी आग, वाहन जलकर खाक राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर- जुगसलाई मुख्य मार्ग पर एक चूना पत्थर लदे टिप ट्रेलर में बीती रात भीषण आग लग गई. आग लगने से टिप ट्रेलर जलकर खाक हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 2:00 बजे राजनगर मोड़ पर पहुंचते ही टिप ट्रेलर में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने आग की सूचना राजनगर थाना और फायर ब्रिगेड को दी. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे बाद पहुंची, जिस कारण ट्रक पूरी तरह जलकर राख…
जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शनिवार को जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्र में ईद- उल- अजहा यानी बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाई जा रही है. सुबह से ही सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जमशेदपुर में ईदगाह मैदान, साकची मस्जिद, मानगो, कदमा, जुगसलाई, बर्मामाइंस, मखदुमपुर, कीताडीह, कपाली सहित अन्य इलाकों में स्थित प्रमुख मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण ढंग से ईद- उल- अजहा की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक- दूसरे को गले…
