Author: Aman Kumar

जमशेदपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने व्याप्त जन समस्याओं पर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई गंभीर समस्याओं का बिंदुवार उल्लेख…

Read More

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियों फेको सर्जरी का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। 12 जून बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक…

Read More

नीलाचल आयरन ओर माइंस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटा स्टील की नीलाचल आयरन ओर माइंस में “एक साथ मिलकर, हम प्लास्टिक प्रदूषण को हरा सकते हैं” थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और प्रतिबद्धता की भावना के साथ मनाया गया। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण और हमारे परिचालन क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी की याद दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। माइंस में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राहुल किशोर, चीफ – माइंस, अपने परिवार सहित उपस्थित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरणीय उत्तरदायित्व…

Read More

आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं अनुसूचित जनजाति की गुरुवारी सबर राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के भाटिन पंचायत अंतर्गत झारिया गांव की निवासी गुरुवारी सबर जो अनुसूचित जनजाति समुदाय से आती हैं, आज अपनी मेहनत, लगन और आजीविका मिशन के सहयोग से अपने जीवन की छोटी-छोटी कठिनाईयों को दूर कर पाए हैं। गरीबी और संसाधनों की कमी के बावजूद गुरुवारी ने हार नहीं मानी। वर्ष 2018 में उन्हें JSLPS के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। इससे उन्हें न केवल समूह आधारित बचत व ऋण सुविधा मिली, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक ठोस आधार…

Read More

संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त से बाहर : आनंद बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता राहरगोडा : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर गदड़ा मण्डल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में नुक्कड सभा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी के अध्यक्षता में राहरगोडा चौक पर आयोजित की गई। जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर नें जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। नुक्कड सभा को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में भारत के संविधान को तोडने एवं…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में जज ने लगाया सिंदूर का पौधा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय कैम्पस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। साथ ही स्वच्छ वातावरण को लेकर पर्यावरण के प्रति लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। डालसा सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएलवी (अधिकार मित्र) के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं प्लास्टिक उन्मूलन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के…

Read More

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन में अपराधियों का तांडव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन में अपराधियों ने तीन महिलाओं के पर्स और बेग की छीनताई कर फरार हो गया पहली घटना गुरुवार को सूपर्णा करार अपने बच्चों के साथ सुबह नो बजे प्रमाथ नगर से योगा क्लास कर घर जा रही थी तभी परसुडीह लक्ष्मी मेडिकल के सामने पीछे आये बाइक सवर अपराधियों ने हाथ मे रखे पर्श छीनताई कर के फरार हो गया, पर्श मे पांच सौ रूपया और मोबाइल और कुझ जरूरी कागजात थे वही महिला ने जिस बाइक…

Read More

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर कई मामलों की ऑन द स्पॉट समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई। जन शिकायत निवारण दिवस में 60 से ज्यादा नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिनमें चौकीदार की दूसरी सूची जारी करने की मांग, एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला व चांडिल) तथा सभी अंचलाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार द्वारा जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना (15), वज्रपात (2), पानी…

Read More

हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में सनसनी राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर।आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में बिजली के खंभे के सहारे झूलते एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान आशियाना बस्ती निवासी बजरंग बिरुआ (22) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का बस्ती के ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही…

Read More