टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन लगातार सातवीं बार रघुनाथ पांडेय बने अध्यक्ष, पूरी टीम का कब्जा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन (पूर्व में जुस्को श्रमिक यूनियन) के रघुनाथ पांडेय लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बने. चुनाव में उनकी पूरी टीम की जीत हुई. यूनियन के दस पदाधिकारियों के पदों में से रघुनाथ पांडेय गुट के 9 उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए एकतरफा जीत दर्ज की जबकि विपक्ष से एक पदाधिकारी जीते. चुनाव में खास बात यह रही कि निवर्तमान डिप्टी प्रेसीडेंट मनीष दुबे व ट्रेजरर गोपाल जायसवाल भी हार गए. इस बार भी…
Author: Aman Kumar
दीपू लोहार के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार, पुलिस ने चौराहे पर किया तमिला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, बिरसानगर थाना कांड संख्या 80/24 के नामजद अभियुक्त दीपू लोहार, पिता मकरो लोहार, निवासी जोन संख्या 1/B, साधु डेरा, नियर शिव मंदिर, थाना बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम, जो विगत एक वर्ष से फरार चल रहा है, के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 09 जून 2025 को गिरफ्तारी हेतु इश्तेहार जारी किया गया। इस संबंध में आज दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के तहत पारंपरिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त के निवास स्थान एवं स्थानीय चौराहे पर…
फरार अभियुक्त महेश साहू के खिलाफ जारी हुआ इश्तेहार, बिरसानगर पुलिस ने पारंपरिक ढंग से किया चस्पा जमशेदपुर, 11 जून 2025: बिरसानगर थाना कांड संख्या 36/24 के नामजद अभियुक्त महेश साहू पिता धनेश साहू, निवासी बिरसानगर जोन संख्या-6, नियर गोलमुरी क्लब, जो पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था, के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 11 जून 2025 को इश्तेहार जारी किया गया। पुलिस ने उक्त इश्तेहार को पारंपरिक तरीके से अभियुक्त के घर एवं आसपास के चौराहों पर स्थानीय लोगों और पड़ोसियों की उपस्थिति में चस्पा किया। ज्ञात हो कि यह मामला बिरसानगर थाना के पु०अ०नि० सामेल उरांव के…
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में 70 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं जन शिकायत निवारण दिवस नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का एक सशक्त माध्यम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उपायुक्त के समक्ष कुल 70 से अधिक नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर की समस्याएं रखीं । प्राप्त शिकायतों में शिक्षा हेतु ऋण की आवश्यकता, खेल कोटा से चौकीदार पद…
राजद के जिला अध्यक्ष बने शंभू चौधरी,रमेश राय को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी विरोधी गुट के लोगों ने जमकर किया हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल की चुनावी प्रक्रिया के बाद शंभू चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया जहां नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश राय को दी गई है वहीं नए जिला अध्यक्ष की घोषणा चुनाव प्रभारी ने पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद की राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष के लिए सुबह 10:00 बजे से परिषद में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी जहां जिला अध्यक्ष के लिए शंभू चौधरी एवं नगर…
माझी परगना महाल ने किया उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर माझी परगना महाल ने किया उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन, नगर निगम विस्तार, पेसा कानून व सारना धर्म कोड को लेकर सौंपा ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई तोरोप, थाड़ दिशोम क्षेत्र के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों—माझी परगना महाल की अगुवाई में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित जमशेदपुर नगर निगम विस्तारीकरण योजना को निरस्त करना, झारखंड राज्य में पेसा कानून को अविलंब लागू करना और आदिवासियों के लिए ‘सारना धर्म…
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश में कर रहे हैं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर में पर्यवेक्षक के रूप में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठ के संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा किया.बैठक से पूर्व उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा के छतरपुर जिले में पार्टी की जड़ों को और गहराई तक ले जाने के लिए विभिन्न बैठकें,संवाद कार्यक्रम,और संगठनात्मक समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे.साथ ही संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए…
बड़ा मंगलवार के अवसर पर जनसेवा कार्यक्रम का भरत सिंह ने किया उद्घाटन बांटा तीन हजार लोगों के बीच चना, गुड़ एवं शरबत राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर 10 जुन:* आज बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और माँ काली संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के बारीडीह गोलचक्कर में किया गया। इस अवसर पर लगभग 3000 लोगों के बीच चना-गुड़ एवं शरबत का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह जी के द्वारा…
रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने सदर अस्पताल, खासमहल में और सीएचसी जुगसलाई में चलाया नशा मुक्त भारत अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 9 जून 2025 को सदर अस्पताल, खासमहल में और 10 जून 2025 को सीएचसी जुगसलाई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं की लत के बारे में जागरूक करना था, जैसे कि यह स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाती है, इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है, इलाज कैसे प्राप्त किया जा सकता है, और कौन सी सरकारी हेल्पलाइन…
अंधविश्वास विरोधी संबंधित ज्ञान की पढ़ाई झारखंड के शिक्षा प्रणाली में शामिल करना होगा:आनंद मार्ग प्रचारक संघ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग प्रचारक संघ के ओर से एक तत्व सभा का आयोजन छोटा गदरा पंचायत में किया गया जिसमें सुनील आनंद ने बताया कि हमारे समाज में नशा के कारण झारखंड के लोगों का शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है और लोग कमजोर होकर विभिन्न रोगों का शिकार हो रहे हैं । नशा मुक्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को लगना होगा । जिस समाज में नशा प्रबल रहेगा उस समाज का विकास असंभव है कारण…
