फरार अभियुक्त महेश साहू के खिलाफ जारी हुआ इश्तेहार, बिरसानगर पुलिस ने पारंपरिक ढंग से किया चस्पा
जमशेदपुर, 11 जून 2025:
बिरसानगर थाना कांड संख्या 36/24 के नामजद अभियुक्त महेश साहू पिता धनेश साहू, निवासी बिरसानगर जोन संख्या-6, नियर गोलमुरी क्लब, जो पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था, के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 11 जून 2025 को इश्तेहार जारी किया गया।
पुलिस ने उक्त इश्तेहार को पारंपरिक तरीके से अभियुक्त के घर एवं आसपास के चौराहों पर स्थानीय लोगों और पड़ोसियों की उपस्थिति में चस्पा किया।
ज्ञात हो कि यह मामला बिरसानगर थाना के पु०अ०नि० सामेल उरांव के बयान पर दर्ज किया गया था। अभियुक्त महेश साहू एवं अन्य पर पुलिस अनुसंधान में बाधा उत्पन्न करने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने एवं स्थानीय लोगों को पुलिस के खिलाफ दंगा भड़काने का गंभीर आरोप है। पुलिस अब अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर रही है।

