चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू का अबैध भंडारण पर खनन विभाग का कार्रवाई, 44 हजार CFT अबैध बालू और 1800 CFT स्टोन चिप्स जब्त चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू के अवैध भंडारण पर खनन विभाग की कार्रवाई।44 हजार सीएफटी बालू और 1800 सीएफटी स्टोन चिप्स जब्त। बालू का अवैध रूप से स्टॉक करने वालों में मचा हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चाईबासा के चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू के अवैध भंडारण पर खनन विभाग ने कार्रवाई किया है। खनन विभाग ने छापेमारी करते हुए मौके से 44 हजार सीएफटी बालू…
Author: Aman Kumar
जेआईएस फाउंडेशन चांडिल पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट ड्राइव 31 अभ्यर्थियों का चयन राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत चांडिल पॉलिटेक्निक स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 58 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 31 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में 2050 हेल्थ केयर, रांची की ओर से एचआर प्रतिनिधि रामवृक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं—जैसे रहने, खाने और वेतन आदि—की विस्तृत जानकारी दी।…
झिमड़ी लव जिहाद प्रकरण: पीड़िता ने बयान बदलने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन डर और दबाव में दिया था पहला बयान, अब मांगा न्याय राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। झीमड़ी गांव की लव जिहाद पीड़िता रिता महतो ने चांडिल अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने पहले दिए गए बयान को बदलने की मांग की है। पीड़िता की मां उषा रानी महतो के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रिता ने डर और धमकी के कारण दबाव में आकर पहला बयान दिया था, जो वास्तविकता से कोसों दूर है। अब वह स्वतंत्र रूप से अपना बयान देना चाहती…
एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया गहरा शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने गुरुवार को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंदन जा रहे इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत अन्य यात्रियों की दुखद मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है। सुधांशु ओझा ने दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी…
सड़क हादसा में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई रामगोपाल जेना चाईबासा जैंतगढ़ थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर गुरुवार दोपहर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा बैतरणी नदी के समीप हुई है। दुर्घटना के पश्चात मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि मझगांव निवासी 42 वर्षीय एमडी अलाउद्दीन और जैंतगढ़ गुमरिया निवासी सुभाष महतो अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे…
टाटा ग्रुप ने हादसे पर जताया दुख,एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा राष्ट्र संवाद संवाददाता अहमदाबाद में गुरुवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। एयर इंडिया के इस प्लेन में 242 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में सवार सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। वहीं बाकी लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी भी राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्लेन हादसे में पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए टाटा ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने हादसे पर जताया दुख टाटा संस के…
काव्य की शाम में गूँजी भावनाओं की स्वर लहरियाँ, ‘मंच’ संस्था ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन शहर की कला एवं साहित्य को समर्पित संस्था ‘मंच’ के तत्वावधान में बुधवार की संध्या मंच (काव्य चौपाल) की ओर से एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की सचिव श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव के आवास पर संध्या 5 बजे आरंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पटना की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कवियित्री श्वेता ग़ज़ल उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपनी रचना प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की संस्थापक सह अध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह…
विमान हादसे को लेकर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया राष्ट्र संवाद संवाददाता एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दिल दहला देने वाला है। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों और क्रू सदस्यों के परिजनों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसका दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हम इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़े…
गायत्री परिवार का रक्तदान शिविर 29 जून को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार का नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल की एक बैठक आज भालू बासा गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से 29 जून को अपना 60 वा रक्तदान शिविर बिस्टुपुर ब्लड बैंक में आयोजित करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्तदान शिविर के संयोजक श्री संजीव सिन्हा ने की उन्होंने बताया की नवयुग दल के द्वारा लगातार 2006 से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है जो की इस बार 60 वा शिविर होगा उन्होंने शहर वासियों से इस…
अहमदाबाद विमान हादसे पर जद (यू) जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने शोक जताया है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस भीषण विमान हादसे की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 240 से अधिक यात्री इस विमान में सवार थे. विमान हादसे में कई लोगों की जान चली गई. हम पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और इस हादसे में मृत…
