काव्य की शाम में गूँजी भावनाओं की स्वर लहरियाँ, ‘मंच’ संस्था ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन
शहर की कला एवं साहित्य को समर्पित संस्था ‘मंच’ के तत्वावधान में बुधवार की संध्या मंच (काव्य चौपाल) की ओर से एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की सचिव श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव के आवास पर संध्या 5 बजे आरंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पटना की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कवियित्री श्वेता ग़ज़ल उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपनी रचना प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की संस्थापक सह अध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह ने की।
गोष्ठी में शहर के प्रख्यात साहित्यकारों, कवियों एवं कवियित्रियों ने भाग लिया और अपनी रचनाओं से माहौल को काव्यमय बना दिया। श्रोताओं ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया और लगातार तालियों से कवियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्वेता ग़ज़ल एवं मंच की अध्यक्ष अनिता सिंह को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन सचिव श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव ने बहुत ही सुगमता एवं गरिमा के साथ किया।
काव्य गोष्ठी में उपस्थित रचनाकारों में शामिल रहे:
सविता सिंह मीरा, वसंत जमशेदपुरी, सुष्मिता मिश्रा, सरिता सिंह, वीणा पाण्डेय भारती, वरुण प्रभात, पूनम सिंह, अनिता निधि, माधवी उपाध्याय, राजेंद्र शाह राज, उपासना सिन्हा, राजेंद्र सिंह, सुधांशु पांडेय, शिप्रा सैनी एवं आरती श्रीवास्तव विपुला।
संस्था ‘मंच’ चार प्रमुख वर्गों में विभाजित है –
मंच (नाट्य चौपाल), मंच (संगीत चौपाल), मंच (काव्य चौपाल) एवं मंच (नृत्य चौपाल)।

