टाटा ग्रुप ने हादसे पर जताया दुख,एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अहमदाबाद में गुरुवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। एयर इंडिया के इस प्लेन में 242 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में सवार सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। वहीं बाकी लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी भी राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्लेन हादसे में पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए टाटा ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है।
टाटा ग्रुप ने हादसे पर जताया दुख
टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर एक बयान जारी किया है। इस बयान में लिखा है, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।”
एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा
इसके अलावा टाटा संस की तरफ से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। पोस्ट में मुआवजे का ऐलान करते हुए लिखा है, “टाटा समूह इस त्रासदी मैं जान गेमन वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक करोड़ रूपया सहायता राशि दी जाएगी टाटा ग्रुप इसअकल्पनीय समय में प्रभावित परिवार और समुदाय के साथ खड़ा है

