बिहार एसोसियेशन, जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य स्व. केदारनाथ सिंह शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिहार एसोसियेशन, जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य स्व. केदारनाथ सिंह शर्मा की स्मृति में साकची स्थित राजेन्द्र विद्यालय परिसर में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय, बिहार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष एस.के. सिंह, महासचिव सी.पी.एन. सिंह, राजेन्द्र विद्यालय की प्रिन्सिपल अनिता तिवारी ने संयुक्त रूप से रक्तदान हॉल का फीता काटने के साथ ही स्व. केदारनाथ सिंह शर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर…
Author: Aman Kumar
बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षकों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यशाला बाल विवाह रोकने में शिक्षकों की भूमिका अहम: वर्णाली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।युवा (यूथ यूनिट फॉर वॉलंटरी एक्शन’) एवं गर्ल्स फर्स्ट फण्ड GFF के संयुक्त तत्वावधान में पोटका प्रखंड के इम्पीरियल रिसोर्ट, तेंतला में बाल विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के साथ एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु शिक्षकों की भूमिका को सशक्त बनाना और उन्हें इस अभियान का अभिन्न हिस्सा बनाना। कार्यशाला का उद्देश्य यह भी था…
जिला उपाध्यक्ष अंसार खान मानगो जवाहर नगर के निवासियों की मदद राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 13 (ए) और जवाहर नगर रोड नंबर (14) नीचे में बस्ती के कुछ लोगों के बुलाने पर घर पहुंचे। घर पहुंचने पर घर वालों ने अंसार खान को अपना घर में पानी भरा हुआ को दिखाया। अंसार खान को बताया घर के राशन पानी में बह गया है। घर में खाने को राशन तक नहीं है। बस्ती के लोगों ने मानगो नगर निगम के कार्यालय के बारे में शिकायत किया गों…
चलंत भोजनालय: अब तक 4000 लोगों ने उठाया लाभ हर हफ्ते विधायक सरयू राय करेंगे इसकी समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे चलंत भोजनालय कार्यक्रम की मासिक समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आगे से इस कार्यक्रम की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। 30 जून तक 4000 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया है। गौरतलब है कि चलंत भोजनालय कार्यक्रम के अंतर्गत 5 रूपये का शुल्क लेकर जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।…
हूल दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने हूल क्रांति के नायक शहीद सिदो-कान्हू को अर्पित की श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। संथाल हूल विद्रोह के गौरवगाथा को स्मरण करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रथम विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर हलुदबनी स्थित सिदो-कान्हू चौक पर वीर शहीद सिदो-कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा मुख्य अतिथि के…
गोलमुरी में रोलेक्स सर्कस का हुआ शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा दास ने फीता काट कर किया विधिवत उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान में जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास ने कोलकाता की सुप्रसिद्ध रोलेक्स सर्कस का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सर्कस धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहा है । पूर्व में सर्कस का बड़े पैमाने पर आयोजन होता था और क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलता था । विधायक पूर्णिमा दास ने कहा कि क्षेत्र की जनता भी जानती है कि सर्कस धीरे…
हूल दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी थी हूल क्रांति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। देश की आज़ादी के पहले संगठित आदिवासी जनविद्रोह हूल क्रांति की याद में सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर में हूल दिवस पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक पर हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित तमाम वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण…
भारी बारिश से मनीफीट आदर्श बस्ती में हुआ जलजमाव, विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बीते तीन दिनों से जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मनीफीट स्थित आदर्श बस्ती में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बस्ती के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्परता दिखाते हुए विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के संग मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का…
पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें शंख नदी के तेज बहाव में एक युवक पेड़ के सहारे जिंदगी से जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार को जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों के साथ खड़ा था. उसी दौरान सभी दोस्तों ने शंख नदी में नहाने का विचार किया और बदन के…
हूल दिवस के मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:हूल दिवस के मौके पर जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भुइंयाडीह स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके साथ ही साथ विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने भी सिद्धू कानू के प्रतिभा पर माल्यार्पण कियाइस अवसर पर उन्होंने कहा कि हूल विद्रोह ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और आदिवासी वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान देकर राष्ट्रप्रेम की मिसाल कायम की. उपायुक्त ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे असंख्य वीर बलिदानियों…
