फिर कम मजदूर, फिर सुपरवाइजर गायब जन शिकायत पर सरयू राय ने हफ्ते में दूसरी बार किया सोनारी स्थित मिनी डिपो का दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता की शिकायत पर एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को सोनारी के मिनी डिपो (जहां सफाई मजदूर इकट्ठा होते हैं) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आज भी मजदूरों की संख्या कम थी। लगभग 20 मजदूर वहां दिखे। ठेकेदार का कोई सुपरवाइजर आज भी नहीं मिला। जेएनएसी की तरफ से देख-रेख करने वाला भी कोई नहीं मिला। यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि…
Author: Aman Kumar
जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जल जमाव वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बस्तियों में हो रही जल जमाव की समस्या को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जिला उपायुक्त, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त को क्षेत्र में जल जमाव होने वाले स्थलों के विषय में बारीकी से जानकारी दी। दलमा पहाड़ से बहकर आने वाले पानी से…
पोटका में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटे विधायक संजीव सरदार दूसरे दिन भी जारी राहत अभियान, टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से वितरित किए गए तिरपाल राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्यों को लेकर विधायक संजीव सरदार लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बोरडीह, नारदा, चिरुगोड़ा, ढेंगाम, जानमडीह, टांगरायन, लुपुंग सहित विभिन्न प्रभावित गांवों के 50 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच तिरपाल का वितरण किया। विधायक ने दिए निर्देश — शीघ्र हो नुकसान का आकलन, जल्द…
सांसद विद्युत वरण महतो ने हूल दिवस पर महान योद्धा सिद्धो – कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने 30 जून हूल दिवस के अवसर पर महान योद्धा सिद्धो और कान्हू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने जमशेदपुर तथा झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सांसद श्री महतो ने कहा कि हूल दिवस एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिन है, जो झारखंड के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह दिन भगवान सिद्धो-कान्हू की…
मानगो एन एच 33 राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर चोरी । माइक सेट और नगद रुपए ले भागे चोर । नशा की सामग्री ,डेली लॉटरी का होलसेल मंडी हैं मानगो इसलिए यहां भगवान भी सुरक्षित नहीं — विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो एन एच 33 के स्मार्ट बाजार के ठीक सामने स्थित राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया । मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को अहले सुबह दिया । सूचना मिलने पर मंदिर पहुंचे विकास सिंह को मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने…
रामदास भट्टा मैदान में किन्नरों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:किन्नरों को फुटबॉल खेलते देखा है ? नहीं न.. आपको हम दिखाते हैं किन्नरों का फुटबॉल. दरअसल जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्टा मैदान में किन्नरों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर और चाईबासा के किन्नरों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. इसे देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पहली बार किन्नरों को फुटबॉल खेलते देख हर कोई रोमांचित नजर आया. वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे किन्नर भी खासा उत्साहित नजर आए. रेलवे स्टेशन,…
संगठन सृजन बैठक में जनसमस्याओं को सुनकर दौरा करने निकले आनन्द बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता सलगाझरी : परसुडीह मण्डल कांग्रेस कमिटी के अन्तर्गत सलगाझरी में संगठन सृजन बैठक का आयोजन कांग्रेस नेता मोहन सरदार के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल पर्यवेक्षक सुरज मुण्डा, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे शामिल हुए। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नये तेवर में कार्य कर रही है। संगठन सृजन के तहत मण्डल स्तर, पंचायत स्तर पर कमिटी का…
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश के द्वारा अपने सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के माननीय भाजपा सांसद विद्युत महतो जी के द्वारा किया गया। उन्होंने रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते हुए सभी से एकजुट रहते हुए पूरे समाज के उत्थान,विकास के साथ राष्ट्र के विकास में अपना सार्थक योगदान करने की अपील की। शिविर में पुरुषों, महिलाओं के साथ युवाओं ने भी अच्छी संख्या में भाग लिया। इस शिविर में कुल…
गायत्री परिवार का 60वां रक्तदान शिविर संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर के तत्वाधान में आज का रक्तदान बिस्टुपुर ब्लड बैंक में विश्व कल्याण की कामना करता हुआ प्रातः 7 बजे से हवन यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अजय पांडे (वरिष्ठ वित्त पदाधिकारी न्यूवोको विष्ठा कंपनी)एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों श्री संतोष संगम (उप जोन प्रभारी) , मुकेश अग्रवाल,(charted Accountant) आर के सिन्हा जी, शंभु नाथ दुबे क़े द्वारा दीप प्रज्वलन क़े साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए…
रक्तदान शिविर मानव सेवा के लिए एक पुनीत पहल : डॉक्टर नकुल चौधरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :सिम्स हॉस्पिटल मानगो में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन एवं सिम्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) को समर्पित किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. नकुल चौधरी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, कि “मानव कल्याण के लिए आपका प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह रक्तदान…
