Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटे विधायक संजीव सरदार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटे विधायक संजीव सरदार

    Aman KumarBy Aman KumarJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटे विधायक संजीव सरदार

    दूसरे दिन भी जारी राहत अभियान, टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से वितरित किए गए तिरपाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका प्रखंड में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्यों को लेकर विधायक संजीव सरदार लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बोरडीह, नारदा, चिरुगोड़ा, ढेंगाम, जानमडीह, टांगरायन, लुपुंग सहित विभिन्न प्रभावित गांवों के 50 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच तिरपाल का वितरण किया।

    विधायक ने दिए निर्देश — शीघ्र हो नुकसान का आकलन, जल्द मिले मुआवजा मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ से क्षेत्र के कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन ग्रामीणों के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, उन्हें राहत शिविर में रखकर सभी जरूरी सुविधाएं — जैसे भोजन, वस्त्र और चिकित्सा — उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अंचल और प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों को नुकसान का आकलन शीघ्र करने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।

     

    टाटा स्टील के सहयोग से जल्द मिलेगा कच्चा राशन व मच्छरदानी विधायक सरदार ने यह भी बताया कि टाटा स्टील का सहयोग राहत कार्यों में लिया जा रहा है और बहुत जल्द बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच कच्चा राशन और मच्छरदानी का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने टाटा स्टील फाउंडेशन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    स्थानिय प्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही सक्रिय उपस्थिति, ग्रामस्तर पर राहत कार्य में जुटे सभी ने निभाई अहम भूमिका इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के मैनेजर शिवशंकर काण्डेययांग, आंजिकय बिरुआ, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया असीत सरदार, झामुमो नेता सुनील महतो, हितेश भगत, मनोरंजन सरदार समेत अन्य स्थानीय प्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी उपस्थित थे, जो राहत वितरण कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

    पोटका में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटे विधायक संजीव सरदार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी मुख्यमंत्री रहते हुए आदिवासी पर जुल्म और अत्याचार:हरिमोहन मिश्रा
    Next Article जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जल जमाव वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.