आदिवासी मुख्यमंत्री रहते हुए आदिवासी पर जुल्म और अत्याचार:हरिमोहन मिश्रा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जामताड़ा के भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा जब सिदो-कान्हू के बंसल ही सुरक्षित नहीं है तो आदिवासी समाज कैसे सुरक्षित रह सकता है।
आदिवासी के उत्थान की बात करने वाले जेएमएम कांग्रेस
के नेता और मंत्री को सरकार से और वहां के प्रशासन से पूछना चाहिए किसके इशारे पर
आदिवासी पर अत्याचार किया गया। जेएमएम और कांग्रेस के नेता और मंत्री
आज जिस सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पूरे झारखंड में माला पहनाकर फोटो खिंचवा रहे हैं आज झारखंड सरकार के प्रशासन सरकार के इशारे पर उसी सिदो-कान्हू के वंशज को उनकी प्रतिमा पर पूजा पाठ करने से रोककर बच्चे बूढ़े महिला पर लाठी डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया गया , अत्याचार किया गया मारपीट किया गया।
झारखंड के मुख्यमंत्री जी से मैं मांग करता हू अगर आप आदिवासी समाज का हितैषी हैं तो अविलंब वहां के सभी प्रशासन को बर्खास्त कर देना चाहिए। और वैसे हैं विधायक और मंत्री जो आदिवासी के हित के बात करते हैं वोट बैंक में इस्तेमाल करते हैं, वैसे विधायक और मंत्री को इस सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी सिदो-कान्हू के वंशज को और आदिवासी समाज को इंसाफ दिलाने के लिए
हर तरह की लड़ाई लड़ेगी जिन सिदो-कान्हू ने झारखंड की आजादी के लिए अपनी जान दे दी थी आज उन्हीं के वंशजों के साथ हेमंत सोरेन की पुलिस प्रशासन किस तरह मार-पीट कर रही है इसका जीता जागता उदाहरण है ये वीडियो!
