यूसीआईएल जादूगोड़ा कॉलोनी वीरान और डरावनी बन गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा. यूसीआईएल जादूगोड़ा कॉलोनी, जो कभी रौनक से भरी रहती थी, अब वीरान और डरावनी बन गई है। शाम होते ही कॉलोनी खंडहर जैसी लगने लगती है। हर गली और सड़क अंधेरे में डूबी रहती है। स्ट्रीट लाइटें या तो बंद हैं या झिलमिला रही हैं। इससे लोगों को घर से निकलने में डर लगता है। सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं। कॉलोनी के चारों ओर जंगल और झाड़ियां फैल गई हैं। सांप-बिच्छू का डर बना रहता है। लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते…
Author: Aman Kumar
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया टीम की घोषणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी के सहमति से राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रिंकू तिवारी ने संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की हैं। जिसमें प्रमुख रूप से श्री प्रीतम मिश्रा को उत्तरप्रदेश एवं श्री नीरज कुमार शाही को पश्चिम बंगाल का अध्यक्ष एवं श्रीमती रजनी सिंह को झारखंड प्रदेश के महामंत्री का दायित्व सौंपा हैं । साथ ही बिहार के लिए नये युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए इस पद पर नीरज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।…
मध्यप्रदेश छतरपुर में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने व्यापारी संघ, प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने छतरपुर परिसदन में जिला के व्यापारी संघ, रजक समाज,यादव समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा किया. इस के साथ ही छतरपुर विधानसभा के रामनगर एवं पड़रिया में मंडलम स्तरीय बैठक कर संगठन की मजबूती,पार्टी को…
राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के लिए पुराना कोर्ट कचहरी बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के द्वारा झारखंड राज्य के जनक और राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ है और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए साकची स्थित पुराना कोर्ट कचहरी बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना किया गया साथ ही साथ सभी लोगों ने पूजा अर्चना कर शिबू सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर भगवान की आराधना कर…
विधायक ने लव कुश आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर पहुंचाने और 24 घंटे में नुकसान का आकलन करने का दिया निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका: बीती रात पोटका प्रखंड क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ। स्थिति का जायजा लेने पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। देर शाम वे लव कुश आवासीय विद्यालय के उन छात्रों से मिलने पहुंचे जिन्हें बारिश के बाद एहतियातन पोटका थाना में रखा गया था। विधायक ने थाना प्रभारी मनोज मुर्मू एवं विद्यालय स्टाफ को छात्रों को अपनी निगरानी में जल्द से जल्द उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने…
असामाजिक तत्वों का हिंदुओं पर हमला है:सुशील सिंह भूमिज 10 गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर रथ रोके जाने का किया विरोध, कहा प्रशासन दोषियों पर कारवाई करे राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : बीते 27 जून को कदमा रथ समिति द्वारा निकली गई प्रभु जगन्नाथ , सुभद्रा व वलभद्र की रथ यात्रा की हाड़ तोपा में रोके जाने को लेकर आज रविवार को हितकु हनुमान मंदिर चौक में बैठक हुई।इधर बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत सचिव सुशील सिंह भूमिज ने किया। बैठक में रथ रोके जाने को असामाजिक तत्वों की करतूत बताया वही हिंदुओं पर सीधा हमला की संज्ञा दी।…
गोबरगोटा पहाड़ी से पुलिस और सुरक्षबलों ने भारी मात्रा में केन बम और विस्फोटक बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला:कभी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे खरसावां के रायजामा के गोबरगोटा पहाड़ी से पुलिस और सुरक्षबलों ने भारी मात्रा में केन बम और विस्फोटक बरामद किया जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बामनिरोधक दस्त के सहयोग से मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिले में नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है. नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाए गए बम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. उक्त नक्सली डंप को सुरक्षा बलों द्वारा…
सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी संघ ने किया पुलिस केंद्र मे वृक्षारोपण राष्ट्र संवाद संवाददाता सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी संघ के द्वारा पुलिस केंद्र जमशेदपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षकगण उपस्थित हुए। सांख्यिकीय द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संघ के सभी सदस्य अत्यधिक सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे साथ ही समाज मे वैसे ग़रीब बच्चों के पठन पाठन की सामग्री को भी उपलब्ध कराएंगे जिन्हे स्कुल कॉलेज मे पठन पाठन के बगैर पढ़ाई रुकी हुई हैं । संघ ने यह भी निर्णय लिया हैं की समाज के ग़रीब एवं पिछड़े तबके के लोगों को क़ानूनी…
‘तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिये विषय संप्रेषण (भाषण) प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर के 23/1 विद्यालयों के कुल 86 विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री डॉ० यमुना तिवारी व्यथित, डॉ० अरुण सज्जन, विजयालक्ष्मी ‘वेदुला’, डॉ० उदय प्रताप हयात, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अनिता निधि, नीलिमा पाण्डेय, डॉ०…
कोवली: भारी बारिश में फंसे 162 बच्चों का सफल रेस्क्यू राष्ट्र संवाद संवाददाता कोवली (जमशेदपुर), 29 जून:लगातार भारी बारिश के कारण कोवली थाना क्षेत्र के लव कुश आवासीय विद्यालय में जलजमाव हो गया, जिससे स्कूल में मौजूद 162 बच्चे फंस गए। स्थिति की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आया। कोवली थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य में नाव, रस्सी और बचाव उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। बच्चों को प्राथमिक उपचार और भोजन उपलब्ध कराकर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप…
