हूल दिवस के मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:हूल दिवस के मौके पर जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भुइंयाडीह स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके साथ ही साथ विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने भी सिद्धू कानू के प्रतिभा पर माल्यार्पण कियाइस अवसर पर उन्होंने कहा कि हूल विद्रोह ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और आदिवासी वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान देकर राष्ट्रप्रेम की मिसाल कायम की. उपायुक्त ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे असंख्य वीर बलिदानियों के त्याग, साहस और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हमें सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की दिशा में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें स्मृति कराती है कि देश की आजादी के लिए हमारे झारखण्ड के असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया है.

उपायुक्त ने कहा कि हमें इन वीर बलिदानियों के बलिदान का आदर करना है और जिस प्रकार से एक न्यायपूर्ण देश की अवधारणा उन्होंने रखी थी, उस दिशा में आगे कार्य करते रहना है.

