Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षकों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यशाला 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षकों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यशाला 

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षकों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यशाला

    बाल विवाह रोकने में शिक्षकों की भूमिका अहम: वर्णाली

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।युवा (यूथ यूनिट फॉर वॉलंटरी एक्शन’) एवं गर्ल्स फर्स्ट फण्ड GFF के संयुक्त तत्वावधान में पोटका प्रखंड के इम्पीरियल रिसोर्ट, तेंतला में बाल विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के साथ एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु शिक्षकों की भूमिका को सशक्त बनाना और उन्हें इस अभियान का अभिन्न हिस्सा बनाना। कार्यशाला का उद्देश्य यह भी था कि शिक्षक न केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान करें, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, सम्मान और गरिमामय जीवन जीने के लिए सक्षम बना सकें। कार्यक्रम का संचालन युवा संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी ने किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि बाल विवाह को रोकने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे विद्यालय के माध्यम से न केवल बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों तक भी पहुँच रखते हैं और समाज में बदलाव का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि संस्था की शुरुआत एक साधारण पुस्तकालय से हुई थी, लेकिन आज यह नारीवादी दृष्टिकोण को आत्मसात करते हुए महिलाओं, किशोरियों और विकलांग महिलाओं के अधिकारों, नेतृत्व विकास और ग्राम सभा सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर सक्रियता से कार्य कर रही है।

    वीर प्रताप मुर्मू शिक्षक , नागा स्कूल ने कहा कि आदिवासी समुदाय में बाल विवाह एक सामान्य परंपरा के रूप में प्रचलित है, और इसमें ग्राम प्रधान (माझी परगना) द्वारा विवाह की मान्यता दी जाती है। यदि यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि लड़के या लड़की की उम्र कानूनन निर्धारित उम्र से कम हो तो ग्राम प्रधान ऐसे विवाह को मान्यता न दें, तो बाल विवाह की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। हरि शंकर आलोक शिक्षक, शिलिंग ने सुझाव दिया कि यदि युवा संस्था प्रत्येक विद्यालय में महीने में एक बार बच्चों से संवाद करे, तो वे बाल विवाह से होने वाले नुकसान को समझ सकेंगे युवा संस्था के कार्यकर्ता – अवंति सरदार, रीला सरदार एवं किरण सरदार इस कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोग किये |

    बाल विवाह रोकने के लिए शिक्षकों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यशाला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपाध्यक्ष अंसार खान मानगो जवाहर नगर के निवासियों की मदद
    Next Article बिहार एसोसियेशन, जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य स्व. केदारनाथ सिंह शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.