Author: Aman Kumar

विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल महाप्रबंधक से आवासीय कार्यालय में की मुलाकात जनसमस्याओं पर जताई चिंता, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के महाप्रबंधक आर के सिंह से एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त कई गंभीर जनसमस्याओं को उठाया और इनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा टाटा लीज क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं एवं जरूरी सेवाओं को उपलब्ध कराने में अनदेखी हो…

Read More

माझी टोला की महिला रहस्यमय तरीके से लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत गुलाबी साड़ी पहन निकली थी घर से, देर शाम तक नहीं लौटी; अनहोनी की जताई आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला:आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला से एक महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति सुमन कर ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी रेखा देवी दोपहर 3:30 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। सुमन कर ने बताया कि उन्होंने पत्नी की तलाश अपने रिश्तेदारों, परिचितों…

Read More

राजद राष्ट्रव्यापी हड़ताल को करेगा पूर्ण समर्थन:शम्भू नाथ चौधरी राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल की केंद्रीय आह्वान पर दिनांक 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल में राष्ट्रीय जनता दल, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी पूर्ण रूप से भागीदारी कर रही है। यह हड़ताल जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जनआवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है। पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष शम्भू नाथ चौधरी ने कमिटी के सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थकों से अपील कीये है कि वे इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सक्रिय रूप से भाग लें और इस कार्यक्रम को…

Read More

सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलार्पण, आयोजन को भव्य बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने शुरू की तैयारी बारीडीह हरि मैदान से निकलेगी जलाभिषेक यात्रा, 21 हजार शिवभक्तों के शामिल होने का लक्ष्य, बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरे सोमवारी को होने वाले सामूहिक जलाभिषेक यात्रा के आयोजन को लेकर सोमवार को सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण आम बैठक सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में…

Read More

“बीच सड़क पर पति की पिटाई, वीडियो वायरल — CHO संचिता दास ने लगाये गंभीर आरोप” राष्ट्र संवाद संवाददाता रघुनाथपुर सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर में घरेलू कलह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति और उसकी दूसरी पत्नी को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा। यह घटना राहगीरों के कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। महिला की पहचान खरसावां प्रखंड की बुरुडीह पंचायत में पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) संचिता दास के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में वह अपने…

Read More

समाजसेवी सपना सोना बनीं जरूरतमंदों की मसीहा, 200 लोगों को कराया भोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता समाजसेवी सपना सोना जी निरंतर निभा रही अपना सामाजिक दायित्व. अंत्योदया भवन परिसर के ठीक बगल में स्थित स्लम एरिया में राखी जी के जन्मदिन पर, 200 लोगों को कराया भोजन. टीम पीएसएफ के द्वारा चलाया जा रहा फूड अभियान में धरातल में रह रहे जरुरतमंदों के लिए सबसे बड़ा दानदाता बनकर उभरी समाजसेवी सपना सोना. आज दिनांक 7 जुलाई, प्रतिदिन टीम पीएसएफ के द्वारा चलाया जा रहा फूड अभियान में, जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी सपना सोना पुरे वर्ष भर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक पंचायत क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करें, आजीविका संवर्धन की संभावनाओं को तलाशें:कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस एवं एफपीओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान मौजूद रहे। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों का आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । उपायुक्त ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर एवं स्वप्रेरित बनाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए समूहों की संगठनात्मक क्षमता…

Read More

उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों से बातचीत कर जाना हाल, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष समेत विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और अस्पताल में मौजूद चिकित्सीय संसाधनों, सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति जैसी आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधी…

Read More

134वें डूरंड कप ट्रॉफी का XLRI सभागार में भव्य अनावरण राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मंत्री रामदास सोरेन रहे मुख्य आकर्षण, सेना और संस्कृति का हुआ संगम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 134वें संस्करण की ट्रॉफी का XLRI सभागार, जमशेदपुर में सोमवार को भव्य अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन रहे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा किया गया, जिसमें झारखंड सरकार ने अपना सहयोग प्रदान किया। समारोह में जिले…

Read More

आदिवासी-मूलवासी को लूट रहा यूसिल प्रबंधन: प्रदीप भगत भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और सीएमडी को हटाने की उठी मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। सिंहभूम यूरेनियम मजदूर संघ के पूर्व महासचिव प्रदीप भगत ने यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन आदिवासी और मूलवासी समुदायों का शोषण कर रहा है। उन्होंने सीएमडी के पीए पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्हें हटाने की मांग भी की। 1974 से 2015 तक यूसीआईएल में सेवा दे चुके प्रदीप भगत, मजदूर हितों के लिए हमेशा मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरेनियम जैसे…

Read More