Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक

    पंचायत क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करें, आजीविका संवर्धन की संभावनाओं को तलाशें:कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस एवं एफपीओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान मौजूद रहे। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों का आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । उपायुक्त ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर एवं स्वप्रेरित बनाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए समूहों की संगठनात्मक क्षमता को सशक्त करना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी बाहरी प्रेरणा के स्वयं ही नए कार्य आरंभ करने एवं ऋण प्राप्त करने के लिए आगे आएं।

    क्षेत्रीय उत्पादों की पहचान और आजीविका से जुड़ाव पर बल

    उपायुक्त ने कहा कि मॉडल सीएलएफ के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड से 10-15 महिला समूह चिन्हित कर आजीविका संवर्धन की संभावनाओं को तलाशें। बहरागोड़ा में बांस हस्तशिल्प, पटमदा में ढोल-मांदर निर्माण, महुआ संग्रहण तथा अन्य परंपरागत ग्रामीण उत्पादों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कार्यों से जुड़ी महिलाओं की सूची तैयार की जाए तथा यह पता लगाया जाए कि किस स्तर पर क्या महत्वपूर्ण कमी है, चाहे वह प्रशिक्षण हो, संसाधन हो, या बाज़ार से जुड़ाव हो। उन्होंने यह भी कहा कि इन महिलाओं को अन्य जिलों अथवा राज्यों में प्रशिक्षण हेतु भेजा जाए ताकि वे कुछ नया सीख सकें तथा अपने कौशल और उत्पादों में नवाचार ला सकें।

    उपायुक्त ने कहा कि केवल कच्चा माल बेचने के स्थान पर निर्मित वस्तुओं की प्रक्रिया एवं पैकेजिंग पर ध्यान देना आवश्यक है। इससे उत्पाद का मूल्य बढ़ेगा, और अधिक लोगों को आजीविका का अवसर मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाले एक महीने तक जेएसएलपीएस के सभी पदाधिकारी और कर्मी क्षेत्र में रहकर सक्रियता से कार्य करें, संभावनाओं की पहचान करें और गुणात्मक सुधार की दिशा में ठोस पहल करें।

    बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, एलडीएम के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित थे ।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त का औचक निरीक्षण: सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Next Article समाजसेवी सपना सोना बनीं जरूरतमंदों की मसीहा, 200 लोगों को कराया भोजन

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.