Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और सीएमडी को हटाने की उठी मांग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और सीएमडी को हटाने की उठी मांग

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी-मूलवासी को लूट रहा यूसिल प्रबंधन: प्रदीप भगत

    भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और सीएमडी को हटाने की उठी मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। सिंहभूम यूरेनियम मजदूर संघ के पूर्व महासचिव प्रदीप भगत ने यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन आदिवासी और मूलवासी समुदायों का शोषण कर रहा है। उन्होंने सीएमडी के पीए पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्हें हटाने की मांग भी की।

    1974 से 2015 तक यूसीआईएल में सेवा दे चुके प्रदीप भगत, मजदूर हितों के लिए हमेशा मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरेनियम जैसे कीमती धातु का दोहन तो हो रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को न तो मेडिकल सुविधा, न शुद्ध पानी, न शिक्षा, और न ही विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

    उन्होंने बताया कि पहले लाभांश का 2% स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च होता था, जो अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मजदूरों को जूते, यूनिफॉर्म, कैंटीन, दवाइयां तक नहीं मिल रही हैं, जबकि अधिकारी इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। पूर्व कर्मचारियों की उपेक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद मजदूर गंभीर बीमारियों से जूझते हैं और अपनी पूरी जमा पूंजी इलाज में गंवा बैठते हैं।

    उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और कुछ अधिकारियों को जेल तक भेजा गया था। आज भी लेखा, संपदा, क्रय और स्टोर विभागों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन प्रबंधन उन्हें प्रमोशन दे रहा है, कार्रवाई नहीं कर रहा।

    ठेका मजदूरों की स्थिति पर भी उन्होंने चिंता जताई — “उनसे समय से अधिक काम लिया जाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलतीं।” सीएमडी के रवैये को भी उन्होंने कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे मजदूर नेताओं से संवाद नहीं करते, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि प्रदीप भगत, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी माने जाते हैं। जब चंपई सोरेन सुमू यूनियन के अध्यक्ष थे, तब प्रदीप भगत महासचिव थे।

    भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और सीएमडी को हटाने की उठी मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का अधिवेशन “नई उमंग” रहा ऐतिहासिक और भव्य सफलता का प्रतीक
    Next Article 134वें डूरंड कप ट्रॉफी का XLRI सभागार में भव्य अनावरण राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मंत्री रामदास सोरेन रहे मुख्य आकर्षण, सेना और संस्कृति का हुआ संगम

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.