Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा

    हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलार्पण, आयोजन को भव्य बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने शुरू की तैयारी

    बारीडीह हरि मैदान से निकलेगी जलाभिषेक यात्रा, 21 हजार शिवभक्तों के शामिल होने का लक्ष्य, बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरे सोमवारी को होने वाले सामूहिक जलाभिषेक यात्रा के आयोजन को लेकर सोमवार को सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण आम बैठक सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर समिति द्वारा 28 जुलाई तीसरी सोमवारी को होने वाले जलाभिषेक यात्रा की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न पहुलओं पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहे।

    इस आम बैठक में सूर्य मंदिर समिति ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्वनिमत से पारित किया। बैठक में अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 28 जुलाई को सुबह 7 बजे शिवभक्त बारीडीह बस्ती हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां से जलपात्र में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सूर्य मंदिर के शिवालय में बाबा भोलेनाथ का श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक करेंगे। मंदिर समिति की ओर से 21 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। शिवालय में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। जलाभिषेक यात्रा में भजन टीम के द्वारा मनोरम झांकी प्रस्तुत की जाएगी एवं श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के गीत-भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाने की तैयारी की गयी है। बैठक के दौरान आयोजन की सफलता में जनसहयोग का आह्वान किया गया। जिसपर श्रद्धालुओं की ओर से सहयोग राशि जमा की गई।

    *बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि जलाभिषेक यात्रा सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो सभी वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत यह यात्रा प्रत्येक वर्ष भक्तों के सहयोग से सफल होती रही है और इस वर्ष भी यह यात्रा ऐतिहासिक व भव्य रूप में सम्पन होगी। उन्होंने विशेष रूप से शहर के शिवभक्तों से आग्रह किया कि तीसरे सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में इस पवित्र यात्रा में भाग लें।*

    *मंदिर समिति ने श्रावण महोत्सव जलाभिषेक यात्रा को लेकर उप-समिति बनाई है। जिसमें हरि मंदिर मैदान व्यवस्था व कलश वितरण- कमलेश सिंह, शशिकांत सिंह, साज-सज्जा व ध्वज- अमरजीत सिंह राजा, कंचन दत्ता, जलाभिषेक यात्रा एवं झांकी- दिनेश कुमार, गुंजन यादव, शैलेश गुप्ता, ट्रैफिक व्यवस्था – बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, प्रसाद सामग्री व्यवस्था – दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश सिंह, गुंजन यादव, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, प्रसाद वितरण एवं पेयजल- पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, बैनर व पोस्टर – राकेश सिंह, नारायण पोद्दार, शिवालय जलाभिषेक व्यवस्था – गूंजन यादव, टुनटुन सिंह, मंदिर व बेरिकेडिंग व्यवस्था – सुशांत पांडा, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, महिला संपर्क एवं वाहन व्यवस्था- मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, प्रेस एवं मीडिया – प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, सोशल मीडिया- कौस्तव राय, नारायण पोद्दार, संध्याकाल में महाआरती- अखिलेश चौधरी।*

    JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“बीच सड़क पर पति की पिटाई, वीडियो वायरल — CHO संचिता दास ने लगाये गंभीर आरोप”
    Next Article राजद राष्ट्रव्यापी हड़ताल को करेगा पूर्ण समर्थन:शम्भू नाथ चौधरी

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.