14 दिवसीय ‘आदि महोत्सव- जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और वाणिज्य का उत्सव’ संपन्न जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल समापन कार्यक्रम में हुए शामिल, शिल्पकारों, कलाकारों का बढ़ाया हौसला बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित 14 दिवसीय ‘आदि महोत्सव- जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और वाणिज्य का उत्सव’ के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं विशिष्ट अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल शामिल हुए। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अलग- अलग प्रदेशों के स्टॉल में घूम-घूमकर शिल्पकारों, कलाकारों की…
Author: Devanand Singh
दर्जनों पूजा पंडाल का स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने किया उद्घाटन झारखंड के सुख समृद्धि के लिए माता रानी से की कामना कदमा सिन्डीकेट कॉलोनी-1एवं कदमा सिन्डीकेट कॉलोनी-2 में सोसाइटी के लोगों के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने फीता काट कर उद्घाटन किया. कदमा उलियान मेन रोड में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने फीता काट कर उद्घाटन किया. कदमा एलायड पूजा कमिटी के दुर्गा पूजा पंडाल में माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने पूजा अर्चना कर झारखंड राज्य की खुशहाली की कामना…
मानगो के अनेकों दुर्गा पुजा के पंडाल का विकास सिंह ने किया उद्घाटन सच्चाई की ताकत से मारा जा सकता है कोई भी दानव – विकास सिंह भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो के समता नगर, शंकोसाई रोड़ न.3 , खड़िया बस्ती, पोस्ट ऑफिस रोड़ के स्व.विश्वनाथ रॉय पुजा समिति के दुर्गा पुजा पंडाल का उद्घाटन फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया । उद्घाटन समारोह में पूजा पंडाल के कमेटियों के द्वारा भाजपा नेता विकास सिंह का अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा बुराई में…
कोशिश एक मुस्कान के संरक्षक समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने पर अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित कीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कोशिश एक मुस्कान के संरक्षक जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह जी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने पर अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुभव का लाभ उड़ीसा के विकास में काम आएगा राष्ट्र हित और देश हित में किए गए…
जन समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जमशेदपुर, 20 अक्टूबर पूर्वी सिंहभूम के देवघर ,पलासवनी, बडावाकी, बेको, दलदली एवं वेलाजुडी पंचायत से जुड़ी जन समस्याओं को लेकर आज बिरसा मुंडा खेल एवम सामाजिक विकास संस्थान और देवघर पंचायत भाजपा मण्डल ने संयुक्त रुप से जमशेदपुर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि ग्गांवों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने को लेकर बिरसा मुंडा खेल एवंम समाजिक विकास संस्थान ने 2022 के सितम्बर माह में एक ज्ञापन सौंपा था, जिस पर कार्यवाही करते हुए बी डी ओ द्वारा एक सम्पर्क नम्बर जारी किया गया…
सोनारी में विजय गोल्डन टाउन ओनर्स एसोसिएशन की पूजा पंडाल का उद्घाटन सोसाइटी के चेयरमैन एवं राज्य कांग्रेस के नेता राकेश तिवारी ने किया जमशेदपुर आज सोनारी में विजय गोल्डन टाउन ओनर्स एसोसिएशन की पूजा पंडाल का उद्घाटन सोसाइटी के चेयरमैन एवं राज्य कांग्रेस के नेता श्री राकेश तिवारी ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया श्री तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देवी दुर्गा की कृपा से करो ना जैसे भयंकर महामारी में भी सोसायटी वासी सुरक्षित रहें देवी सभी सोसाइटी वासीयो को उत्तम स्वास्थ्य समृद्धि खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें साथ…
20 नवंबर तक कोर्ट में वार्षिक अवकाश न्यायिक कामकाज वैकल्पिक प्रबंध किए गए जमशेदपुर। अगले 20 नवंबर तक न्यायालय में वार्षिक अवकाश रहेगा और पक्षकारों तथा अन्य जरूरी कार्यों के संपादन के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने वैकल्पिक प्रबंध किए हैं। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय, विशेष न्यायालय एवं पोक्सो न्यायालय के लिए किए गए प्रबंध के अनुसार 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विशेष न्यायाधीश कंवलजीत चोपड़ा, 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (तीन) निशांत कुमार, 28 अक्टूबर से…
सीपी समिति स्कूल में मनाया गया नवरात्र उत्सव, बच्चों ने धरा नवदुर्गा का रूप, डांडिया- गरबा की रही धूम, सीपी समिति मध्य विद्यालय (केबुल बस्ती) में स्कूली बच्चों ने नवरात्र महोत्सव मनाया। शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी पूजन दिवस के मौके पर स्कूली छात्राओं ने नवदुर्गा का रूप धरा। बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूप का दर्शन और चित्रण किया। इस दौरान दुर्गा स्तुति, महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत पर नृत्य का मंचन हुआ। स्कूली बच्चों में डांडिया और गरबा नृत्य की धूम रही। गरबा नृत्य के माध्यम से माँ दुर्गा की आराधना और अर्चना की गई।…
तेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन तेलंगाना के जगतियाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हल्दी किसानों को प्रति क्विंटल 12,000 रुपये से 15,000 रुपये तक के हिसाब से समर्थन मूल्य मिले। यहां पार्टी की ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो यह भी सुनिश्चित करेगी कि…
निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने और सभी मानदंडों पर खरा उतरने वाली सरायकेला- खरसावां जिले की 5 बीएलओ को राज्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार ने शुक्रवार को सम्मानित किया. इस दौरान पांचो बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं नगद इनाम देकर उनकी हौसला अफजाई की गई. राज्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार ने बताया कि जिले की पांचो बीएलओ ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है. उनके इस कर्तव्य का सभी बीएलओ को अनुसरण करना चाहिए. वहीं उपयुक्त रविशंकर शुक्ला ने इसे एक गौरवशाली क्षण बताया और कहा कि…
