OnePlus Open को भारत और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है. इसमें हाई एंड Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसमें 6.31-इंच आउटर स्क्रीन दिया गया है. खास बात ये है कि इसमें फोटोग्रफी के लिए तीन Hasselblad ब्रांडेड तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं. इस नए फोल्डेबल फोन का मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स से खासतौर पर रहेगा. कीमत की बात करें तो इसके सिंगल 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है. इसे एमराल्ड डस्क और वोएजर ब्लैक…
Author: Devanand Singh
जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत पूरे तरफ गर्म होती हुई नजर आ रही है. एक तरफ कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है तो दूसरी तरफ भाजपा राजस्थान में संगठन को मजबूती देने के प्रयास में जुटी है. इसी बीच मौजूदा सीएम अशोक गहलोत के एक बयान ने भाजपा की धड़कनें बढ़ा दी. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी में वसुंधरा राजे की कथित रूप से हुई उपेक्षा को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को उनके कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए. अब उनके इस बयान पर भाजपा राजस्थान के…
नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन के तहत पहले मानव रहित उड़ान परीक्षण में आई तकनीकी खामी को दुरुस्त करते हुए 10 बजे इसे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इस सफल लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए कहा, ‘मुझे टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. इस मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण वाहन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल को ले जाने की प्रणाली का प्रदर्शन करना था.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह क्रू मॉड्यूल एक मैक…
भुवनेश्वर। ओडिशा में एक शख्स ने पड़ोस में रह रही एक महिला के साथ सिर्फ इस बात पर छेड़छाड़ कर दी क्योंकि उसका पालतू डॉग लगातार भौंक रहा था. महिला ने शख्स और उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा कि आरोपी शख्स ने उसे बाल पकड़ कर रोड तक घसीटा और इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए. वहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी शख्स ने उसके पालतू डॉग के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ओडिशा के भुवनेश्वर के कैपिटल पुलिस स्टेशन का…
अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद ऐसा दर्दनाक कदम उठा लिया कि सुनने वालों का दिल दहल गया. महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली, जिसमें तीनों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्ची और एक बच्चा था. बच्ची की उम्र दस साल, जबकि बच्चे की उम्र 4 साल थी. महिला की उम्र 30 साल थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी पहले से विवाद था. महिला का पति खेत बेचकर अय्याशी करता था और मना करने पर…
नई दिल्ली. दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने लाखों श्रमिकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने कुशल, अर्धकुशल और अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश पारित किया है. यानी अब सभी श्रमिकों को वर्तमान में मिल रहे वेतन से ज्यादा सैलरी दी जाएगी. बता दें कि इसका फायदा लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें गैर मैट्रिक, मैट्रिक और ग्रेजुएट कर्मचारी भी शामिल हैं. वेतन की नई दरें एक अक्टूबर से मान्य होंगी. इसके साथ ही श्रम मंत्री…
बिलासपुर. बिलासपुर में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी, इस दौरान बस केंदा घाटी में गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर छपरा मोडनार पेंड्रा के पास हुआ. बस की रफ्तार काफी तेज थी चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ के…
जम्मू. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के झज्जर कोटली इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. मृतकों में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक यह ट्रक श्रीनगर से राजस्थान की ओर जा रहा था. यह हादसा वीरवार और शुक्रवार की देर रात करीब…
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ अपने पति राज कुंद्रा और परिवार को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती हैं. लंबे वक्त से बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपने चेहरा मास्क के पीछे छिपाए नजर आते थे. एक तरफ शिल्पा शेट्टी को हमेशा राज कुंद्रा को सपोर्ट करते हुए देखा गया है. जब राज का नाम पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा और उन्हें जेल तक जाना पड़ा तब शिल्पा उनका सबसे मजबूत सहारा बनकर साथ खड़ी दिखीं. एक्ट्रेस ने अपने परिवार और पति दोनों संभाला. लेकिन अब राज…
चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों से जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 305 रन ही बना पाई. पाकिस्तान को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन उसका मध्यक्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया और टीम मैच हार गई. ऑस्ट्रेलिया से मिले 368 रनों के लक्ष्य का…
