महानवमी पर ओडिशा के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा शीतला माता मंदिर में सपरिवार पूरे विधि-विधान से किया शक्तिस्वरूपा 121 कन्याओं का पूजन, कन्याओं के पांव पखार कर की देवी शक्ति की आराधना जमशेदपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन दिन महानवमी के अवसर पर सोमवार को ओडिशा राज्य के नवमनोनीत राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में सपरिवार कन्या पूजन किया। उन्होंने धर्मपत्नी रुक्मणि देवी एवं सुपुत्र ललित दास, पुत्रवधू पूर्णिमा ललित दास, दामाद व परिवार के अन्य सदस्यों के संग मंदिर प्रांगण में हवन करने के…
Author: Devanand Singh
आज वे जिस मुकाम पर हैं इसके पीछे मां शीतला का आशीर्वाद है संघर्ष के दिनों से मेरी आस्था इस मंदिर से जुड़ी रही है: रघुवर दास जमशेदपुर:राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में उड़ीसा के राज्यपाल बनाए गए रघुवर दास ने सोमवार को महानवमी के अवसर पर सपरिवार जमशेदपुर के साकची स्थित शीतला माता मंदिर में हिस्सा लिया और कन्या पूजन में हिस्सा लिया. इससे पूर्व रघुवर दास ने महानवमी पूजन में हिस्सा लिया और मां दुर्गे से राज्य और देश के खुशहाली की कामना की. उन्होंने बताया कि आज वे जिस मुकाम पर हैं…
जिला प्रशासन एक्टिव मोड में जमशेदपुर दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा को लेकर पूरा जिला प्रशासन एक्टिव मोड में है देर रात जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और सीनियर एसपी किशोर कौशल सी टी एसपी ग्रामीण एसपी एसडीओ समेत तमाम अधिकारियों ने विधि व्यवस्था को लेकर बाइक से शहर के पूजा पंडाल का भ्रमण कर रहे हैं। वहीं जिले के उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री पूजा पंडाल का भ्रमण कर विधि व्यवस्था के साथ ट्रैफिक की क्या व्यवस्था है ।पूजा घूमने आ रहे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको देखा जा रहा है। वही जिले…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोनारी पीएनबी कॉलोनी दुर्गा पंडप में नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजा किया मंत्री ने स्वयं माता रूपी कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कन्याओं की पूजा करने के बाद कहा, “इस शुभ महानवमी के दिन छोटी देवियों के पवित्र चरणों से आशीर्वाद लिया जिसने मेरे दिल को खुशीयों से भर दिया।बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं।उनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है. इसी से यह संसार आगे बढ़ेगा।उनका सम्मान करें, उनकी सेवा करें, यही मां अम्बे की सच्ची पूजा है।”
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया 51 कन्याओं का विधिवत् पूजन, ग्रहण कराया प्रसाद जमशेदपुर: नवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर मोची बस्ती, बिरसानगर जोन न. 8. के सामुदायिक भवन में कोशिश एक मुस्कान लाने की सामाजिक संस्था के संरक्षक व जमशेदपुर के चर्चित समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा शक्ति स्वरूपा 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। उन्होंने कहा * “सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदिशक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। कन्या पूजन करने से माता रानी प्रसन्न होती है। इस दौरान, कुमारी…
दुर्गा पूजा के उपलक्ष में संभव संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटा साड़ी, कपड़ा और मिठाई जमशेदपुर 20 अक्टूबर – सामाजिक संस्था संभव के द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष में जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित विनोवा आश्रम (कुष्ठ आश्रम) में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी, कपड़ा और मिठाई का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि हमारा देश त्योहारों का देश है, जहां खुशियां त्योहारों का रूप ले कर आती है। इन्हीं खुशियों को बढ़ाने के उद्देश्य से दुर्गा पूजा के इस शुभ अवसर पर हमारी संभव संस्था…
नवरात्री में स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta ने डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए किया रक्तदान डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए ओल्ड फर्म एरिया जुस्को स्कूल के सामने आयोजित रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta पहुंचे और स्वयं रक्तदान किया!इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि का समय हैं लेकिन राज्य में अभी भी कुछ डेंगू पीड़ित हैं जो इलाजरत हैं, हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी हैं कि मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करें, कुछ संगठन और ब्लड बैंक बेहतर कार्य कर रहे हैं हमें उनका सहयोग करना चाहिए!
सोनारी के एक परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा जमशेदपुर:एक तरफ पूरा लौहनगरी शारदीय नवरात्र के रंग में सराबोर है. हर तरफ लोग मां की भक्ति में लीन हैं. वहीं दूसरी तरफ सोनारी के एक परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जहां खूंटाडीह का राहनेवला 15 वर्षीय युवक शुक्रवार को ही दोमुहानी नदी में डूब गया है. इसकी जानकारी परिजनों को आज मिली. सूचना मिलते ही परिजन दोमुहानी नदी घाट पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दो युवक नदी नहाने पहुंचे थे. एक युवक जिसका नाम तनिष्क बताया…
सिखों का प्रतिनिधिमंडल रघुवर दास से मिला और उन्हें बधाई दी जमशेदपुर। कोल्हान के सिखों का प्रतिनिधिमंडल उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवासीय कार्यालय में मिला। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई भी और उम्मीद जताई कि उनके इस संवैधानिक दायित्व से उड़ीसा का और ज्यादा विकास होगा। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने गुरु नानक देव जी कोई याद करते हुए कहा कि गुरु जी ने महामहिम के रूप में उनकी सेवा ली है। भुवनेश्वर कटक एवं पूरी में ऐतिहासिक स्थल है और वहां सिक्खों की आपसी भाईचारा एकता विकसित करने के…
Jamshedpur:जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मीयो की शहादत को याद करते हुए 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है इसी क्रम में जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही शहीद के परिजनों कों सम्मानित भी किया गया भले ही शाहिद की याद में आंखें नम हो रही हैं लेकिन देश की सेवा करने के दौरान हुई शहादत से सीना चौड़ा हो रहा है। यह नजारा है गोलमुरी शहीद…
