Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति ने वैजयंती माला-चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति ने वैजयंती माला-चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति ने वैजयंती माला-चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद
    नई दिल्ली:  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दक्षिण भारत के मेगास्टार चिरंजीवी व अनुभवी अभिनेत्री वैजयंती माला को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया. दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही सम्मानित किया गया है, पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गंूज उठा.

     

     

    कार्यक्रम में चिरंजीवी का समर्थन करने के लिए उनकी पत्नी सुरेखा, बेटे व अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला मौजूद थीं. इसके अलावा अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला को उनके परिवार की उपस्थिति में पद्म विभूषण मिला. अनुभवी अभिनेत्री ने इस अवसर के लिए पीले रंग की साड़ी चुनी और अत्यंत शालीनता के साथ दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान को स्वीकार किया.

     

     

    इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा को पद्मश्री से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया. दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी के बेटे सुमेंद्र नाथ मुखर्जी को यह पुरस्कार मिला. मीडिया दिग्गज होर्मूसजी एन कामा को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ.

     

     

    इस दौरान मुर्मू ने साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में श्रीधर मकाम कृष्णमूर्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के किसान के चेल्लाम्मल को कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा को पद्मश्री से सम्मानित किया. मुर्मू ने कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी को पद्मश्री से सम्मानित किया. हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान मूर्तिकार ए वेलु आनंद चारी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएगी हीरामंडी की अभिनेत्रियां
    Next Article चार धाम यात्रा: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी देवभूमि

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.