Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभागार में 11-खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के एक्सपेंडिचर आब्जर्वर ने संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    समाहरणालय सभागार में 11-खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के एक्सपेंडिचर आब्जर्वर ने संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    समाहरणालय सभागार में 11-खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के एक्सपेंडिचर आब्जर्वर ने संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर 11-खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री एस. आर. नेदुमराण ने समाहरणालय सभागार में चुनाव व्यय अनुश्रवण टीम के साथ बैठक की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रक्रिया की निगरानी और अनुश्रवण संबंधी किसी भी शंका या भ्रम की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि व्यय अनुश्रवण के लिए चिन्हित सभी संस्थाएं, कोषांग, टीम आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सभी का एकीकृत उद्देश्य हो कि स्वंतत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर डाकघर या बैंक में होने वाले बड़े ट्रांजेक्शन या निकासी की सूचना व्यय कोषांग को उपलब्ध कराई जाए। चेकनाका और अपने सूचनातंत्र के आधार पर अवैध शराब, नगदी, उपहार की वस्तु, ड्रग्स सहित असामाजित तत्वों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करें।

     

     

    जब्त किए गए सामग्रियों को संबंधित विभाग से आकलन कराते हुए आगे की कार्रवाई के लिए व्यय कोषांग को प्रतिवेदित कराएं। जांच के दौरान 10 लाख से अधिक रु पाए जाने पर नोडल अधिकारी के साथ इनकम टैक्स ऑफिसर को भी इसकी जानकारी दी जाए। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा किए गए सभी प्रकार के व्यय को शैडो रजिस्टर में संधारित करना है। ससमय इंट्री हो यह सुनिश्चित करें। निर्वाचन के दौरान तीन बार प्रत्याशियों के रजिस्टर का निरीक्षण होगा। इसमें अंतर पाए जाने पर प्रत्याशी को नोटिस दी जाएगी। वीडियो सर्विलांस टीम बड़ी रैलियों में सावधानीपूर्वक वीडियोग्राफी करेगी। इसके आधार पर उसका व्यय निर्धारित किया जाएगा। व्यय का हिसाब करने में संख्या का बहुत सतर्कता से ध्यान रखा जाए।

     

     

    निर्वाचन संबंधी सभी बैनर,पोस्टर, पंपलेट, लिफलेट में प्रिंटर का नाम, पता प्रकाशित होना अनिवार्य है। राजनीतिक दल, प्रत्याशियों के विज्ञापन को एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन कराना है। व्यय के दृष्टिकोण से संवेदनशील पॉकेट में विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न बैंको में मेजर निकासी सम्बन्धित मामले तथा शराब दुकान पर वृहद संख्या/पैकेट में खरीदारी के मूवनेंट पर विशेष निगरानी रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी FST/SST टीम विजलेंस टीम की तरह कार्य करें। c-Vigil ऐप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित प्राप्त मामले पर नियम संगत करवाई सुनिश्चित करें।

    बैठक में अपर नगर आयुक्त -सह- वरीय पदाधिकारी Sveep कोषांग श्री आलोक कुमार दुबे, अपर उपायुक्त श्री संजय कुमार दास, व्यय पर्यवेक्षक के सम्पर्क पदाधिकारी तथा विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी:ऑटो चलाकों ने मुख्य सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article जमशेदपुर लोकसभा सीट से एक उम्मीदवार ने नाम लिया वापस अब 25 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.