दुर्गा पूजा पर कुरली में होंगे अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम सरायकेला: जिला अंतर्गत चौका थाना के आदर्श ग्राम कुरली में श्री श्री शारदीय दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया है। 2022 में स्थापित इस दुर्गा पूजा कमिटी के संस्थापक और अध्यक्ष नीलकमल महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल की तरह इस वर्ष इस मौके पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। महासप्तमी के दिन जहां रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है वहीं महानवमी पर बाऊल संगीत संध्या का होना तय हुआ है। उक्त कार्यक्रमों में क्रमशः जिलिंग आदा के भवानंद…
Author: Devanand Singh
पीएम मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल को दिखाई हरी झंडी, पहले चरण में 17 किलोमीटर तक चलेगी ‘नमो भारत’ गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश की पहली रैपिड रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद स्टेशन से इस ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। वहीं पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन में सफ़र भी किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे…
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरा ट्रक, चार की मौत जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक के पुल से नीचे गिर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दीअधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना झज्जरकोटली इलाके में उस वक्त हुई जब एक ट्रक पुल के डिवाइडर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में ट्रक का चालक और खलासी भी शामिल हैं।पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सेब की पेटियों से लदा एक ट्रक गुरुवार देर रात कश्मीर से जम्मू की…
एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से गठबंधन पर भी उठाए सवाल बेंगलुरु: जनता दल सेक्यूलर अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष सीएम इब्राहिम को निष्कासित कर दिया है. सर्वसम्मत निर्णय में एचडी कुमारस्वामी को कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. यह निर्णय जेडीएस नेतृत्व के भीतर आंतरिक विचार-विमर्श के बाद लिया गया. बैठक के बाद एचडी देवेगौड़ा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा हमने जेडीएस कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाकर चर्चा कर सभी की राय ली. इसके बाद…
गाजा के लिए सभी मुस्लिम देश एकजुट, इजराइल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन गाजा. इजराइल के खिलाफ व गाजा के समर्थ में सभी मुस्लिम देश एकजुट हो गए हैं. वेस्ट बैंक से लेकर मिस्र की राजधानी काहिरा तक गाजा में बमबारी को लेकर इजराइल व अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि युद्ध के बीच 17 अक्टूबर को देर रात गाजा शहर के अहली-अरब अस्पताल पर जोरदार हमला हुआ. इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. सऊदी अरब ने इस हमले को इजराइली सेना का घिनौना काम कहा है. वहीं इजराइल…
भारत सरकार के अल्टीमेटम के बाद कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया नई दिल्ली. कनाडा से चल रहे टेंशन के बीच 41 राजनयिकों को भारत से हटा दिया गया है. विदेश मंत्री मेलानी जोली ने गुरुवार को कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या पर विवाद के बीच कनाडा ने भारत से 41 राजनयिकों को वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि ओटावा जवाबी कदम नहीं उठाएगा. जोली ने कहा कि भारत ने राजनयिकों के चले जाने पर शुक्रवार तक उनकी आधिकारिक स्थिति को एकतरफा रद्द करने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा, यह कदम “अनुचित और…
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, पेट्रोल बाइक को ना नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम 2023 को मंजूरी दे दी. इस स्कीम के पीछे सरकार का मकसद शहर में ग्रीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ परिवहन सेवाओं में सुधार करना भी है. हालांकि अभी इस स्कीम को एलजी वीके सक्सेना की मंजूरी मिलना बाकी है. स्कीम के तहत अब बाइक टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियां दिल्ली में अपनी सेवाएं दे पाएंगी लेकिन शर्त ये है कि बाइक टैक्सी…
अजय राय के बयान से चिढ़े अखिलेश यादव, कांग्रेस पर बरसे, गठबंधन को लेकर कही ये बात नई दिल्ली. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी इंडिया गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश में गठबंधन के तहत सीटें न मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि गठबंधन विधानसभा स्तर पर नहीं है तो वे उनसे मिलने ही नहीं जाते। उन्होंने आगे कहा कि अगर गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए होगा तो उस पर विचार किया जाएगा. इस दौरान अखिलेश…
वर्ल्ड कप 2023: विराट कोहली का शतक, भारत ने बंगलादेश को 7 विकेट से हराया पुणे : भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 में सुनहरा सफर जारी है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच में बांग्लादेश को 51 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में आकर्षण का केंद्र रहा विराट कोहली का शतक। कोहली ने 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चौथी जीत हासिल की है। कोहली…
‘हम अलग हो गए हैं…’, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के रिश्ते में आई दरार बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ अपने पति राज कुंद्रा और परिवार को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती हैं. लंबे वक्त से बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपने चेहरा मास्क के पीछे छिपाए नजर आते थे. एक तरफ शिल्पा शेट्टी को हमेशा राज कुंद्रा को सपोर्ट करते हुए देखा गया है. जब राज का नाम पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा और उन्हें जेल तक जाना पड़ा तब शिल्पा उनका सबसे मजबूत सहारा बनकर साथ खड़ी…
