बिहार: मुजफ्फरपुर में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान ने चूडिय़ां नहीं पहनी है तो पहना देंगे मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा पाक समर्थित बयान पर हमला बोला और करारा जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान ने चूडिय़ां नहीं पहनी है तो पहना देंगे. इसके अलावा उन्होंने लालू परिवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, राजद ने सिर्फ परिवारवाद दिया. बिहार में राजद का जंगलराज था. पीएम मोदी ने हाजीपुर में भी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘एनडीए को दिया आपका वोट…
Author: Devanand Singh
बिहार में लोकसभा की पांच सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 45.23 प्रतिशत मतदान पटना: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में लोकसभा की पांच सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को हो रहे मतदान के शुरुआती आठ घंटों के दौरान औसतन 45.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। राज्य की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 47.61,…
साकची : होटल दयाल के बेसमेंट पर जेएनएसी ने चलाया बुलडोजर साकची के होटल दयाल के बेसमेंट पर जेएनएसी ने बुलडोजर चलाया है। होटल दयाल के बेसमेंट में अवैध रूप से रेस्टोरेंट बनाया गया था। इसे लेकर जेएनएसी ने कार्रवाई की और बेसमेंट तोड़ने का काम शुरू किया है। बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। जेएनएसी ने कई अवैध इमारत पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। इसके पहले शताब्दी टावर, सना कंपलेक्स आदि इमारत के बेसमेंट को खाली कराया जा चुका है। बेसमेंट में कई साल से…
रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं : राहुल गांधी रायबरेली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली के साथ अपने परिवार के रिश्तों को याद करते हुए कहा कि यह उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा उनकी मां सोनिया गांधी की भी कर्मभूमि रही है और इसीलिए वह यहां से चुनाव लड़ने आए हैं। रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने अपनी छोटी बहन और कांग्रेस महासचिव…
झारखंड : पलामू धमाके में मरने वालों की संख्या पांच हुई झारखंड के पलामू जिले में हुए धमाके में घायल एक बच्चे की मौत होने से घटना में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सात वर्षीय माजिद अंसारी को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी रांची से करीब 190 किलोमीटर दूर मनातू पुलिस थाना क्षेत्र में एक कबाड़…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के आवास पर बीएलओ ने पहुंचाई मतदाता पर्ची 25 मई को जिले के सभी मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखाएं… श्री अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है जिसके मद्देनजर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल एवं उप विकास आयुक्त मनीष कुमार के आवास में…
भुइयांडीह स्वर्ण रेखा घाट के कर्मचारियों ने की हड़ताल, कई घंटे तप रहा अंतिम संस्कार का काम जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्वर्णरेखा घाट के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल के बाद अंतिम संस्कार का काम कई घंटे तक बंद रहा। बर्निंग घाट पर हड़ताल देखकर लोग परेशान हो गए। कई लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। इन लोगों को बिष्टुपुर के पार्वती घाट जाना पड़ा। वहां अंतिम संस्कार हुआ। बर्निंग घाट के कर्मचारियों के हड़ताल करने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता पवन अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात…
टीका लगने के बाद चार बच्चे बीमार,एक की मौत -खानपुर हुसैनाबाद गांव में दहशत कायम अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के भियांव ब्लॉक के खानपुर हुसैनाबाद गांव में जीवन रक्षक टीका लगने के बाद चार बच्चों की हालत बिगड़ गई थी, जिसमें एक की मौत के बाद गांव में तीसरे दिन भी दहशत कायम है। यद्यपि बच्चों की हालत बिगड़ने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं के बीच रहस्य कायम है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पर उंगलियां उठने लगी हैं। उधर पीड़ित परिवार ने कटका थाने पहुंचकर संबंधित एएनएम और आशा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। …
आदित्यपुर थाना परिसर में मचा अफरा- तफरी,खून से लथपथ अधेड़ व्यक्ति पंहुचा परिसर सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना परिसर में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब खून से लथपथ एक अधेड़ दूसरे अधेड़ के साथ थाना पहुंचा. उसके हाथों में रॉड था. पूछने पर लहूलुहान व्यक्ति ने अपना नाम अशोक कुमार बताया. उसने बताया कि वह पेशे से दर्जी है और किसी काम के लिए बाजार गया हुआ था. वहां नशे में धुत्त एक व्यक्ति आया और उसके साथ उलझ गया. अशोक ने बताया कि सामने वाले की हरकत देखकर मैं वापस अपनी दुकान लौट गया.…
प्रशासनिक मेहनत रंग ला रही है 10- सिंहभूम संसदीय क्षेत्र अपराह्न 1:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 52- चाईबासा (अ०ज०जा०)- 45.39 53- मंझगांव (अ०ज०जा०)-44.39 54- जगन्नाथपुर (अ०ज०जा०)-41.76 55- मनोहरपुर (अ०ज०जा०)-42.24 56- चक्रधरपुर (अ०ज०जा०)-40.06 अपराह्न 1:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत-42.77
