Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : पलामू धमाके में मरने वालों की संख्या पांच हुई
    Breaking News झारखंड

    झारखंड : पलामू धमाके में मरने वालों की संख्या पांच हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड : पलामू धमाके में मरने वालों की संख्या पांच हुई

    झारखंड के पलामू जिले में हुए धमाके में घायल एक बच्चे की मौत होने से घटना में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सात वर्षीय माजिद अंसारी को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

     

     

    उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी रांची से करीब 190 किलोमीटर दूर मनातू पुलिस थाना क्षेत्र में एक कबाड़ कारोबारी के यहां रविवार को हुए धमाके में तीन बच्चों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘रविवार को चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य ने रविवार देर रात रांची के रिम्स ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।’’

    उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया गया है और फॉरेंसिक प्रयोगशाला की टीम के जांच शुरू करने का इंतजार किया जा रहा है।

     

     

    रमेशन ने कहा, ‘‘हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं और धमाका बम से होने की संभावना सहित सभी संभावित कारणों को खंगाल रहे हैं।’’

    उन्होंने बताया कि मरने वालों में 50 वर्षीय कबाड़ करोबारी इश्तियाक अंसारी के अलावा सहादत अंसारी (आठ), शहीद अंसारी (आठ) और वारिस अंसारी (10) भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि घायल अफसाना खातून (14) और रुकसाना खातून (17) अस्पताल में भर्ती हैं।

    रुकसाना ने रविवार को बताया कि धमाका तब हुआ जब उसके पिता द्वारा कबाड़ को तौलने के उद्देश्य से इसे अलग-अलग किया जा रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के आवास पर बीएलओ ने पहुंचाई मतदाता पर्ची
    Next Article रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं : राहुल गांधी

    Related Posts

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    May 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.