Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं : राहुल गांधी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं : राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं : राहुल गांधी

    रायबरेली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली के साथ अपने परिवार के रिश्तों को याद करते हुए कहा कि यह उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा उनकी मां सोनिया गांधी की भी कर्मभूमि रही है और इसीलिए वह यहां से चुनाव लड़ने आए हैं। रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

    राहुल गांधी ने अपनी छोटी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की मौजूदगी में उपस्थित लोगों को एकदम पारिवारिक माहौल में संबोधित करते हुए कहा ”आप लोग मेरा परिवार हो और रायबरेली से हमारा रिश्ता सौ साल पुराना है। हमारे परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन रायबरेली में किसानों, मजदूरों के साथ शुरू किया था।”

     

     

     

    राहुल गांधी ने कुछ समय पहले सोनिया गांधी के साथ हुई बातचीत को साझा करते हुए कहा कि माँ वो होती है, जो रास्ता दिखाती है, जो रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी मां के साथ ही इंदिरा गांधी ने भी रास्ता दिखाया और उनकी रक्षा की। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह कहते हैं कि उनकी दो माएं हैं। राहुल गांधी ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, ”मैं आपसे यह बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मेरी दोनों माताओं की यह कर्मभूमि है, इसीलिए रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।”

    रायबरेली संसदीय क्षेत्र से इंदिरा गांधी 1967 और 1971 में निर्वाचित हुईं लेकिन आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में वह समाजवादी नेता राजनारायण से पराजित हो गयी थीं। 1999 में सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद निर्वाचित हुईं और 2004, 2009, 2014 और 2019 में भी उन्होंने यह सीट बरकरार रखी।

    सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। सभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए गांधी ने कहा,‘‘ यह चुनाव इस मायने में अजीब है क्योंकि पहली बार भाजपा और आरएसएस के लोग हमारे संविधान को नष्ट करने में लगे हैं। इनके नेताओं ने कहा है कि अगर हम चुनाव जीते तो संविधान को फाड़ देंगे।”

     

     

     

    उन्होंने अपने हाथ में ली हुई एक किताब दिखाते हुए कहा कि हिंदुस्तान के कमजोर लोगों को जो भी उनके हक मिले हैं, वे इस किताब की वजह से मिले हैं।

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”इस किताब के बिना जो सरकार होगी वह अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आज जो आपकी थोड़ी भी हिफाजत है, वह खत्म हो जाएगी।”

    उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘नरेन्‍द्र मोदी जिन्हें चाहते हैं वो दो तीन लोग ही सरकार चलाएंगे और जैसे ही संविधान खत्म होगा रोजगार खत्म हो जाएगा। आरक्षण खत्म हो जाएगा और गरीबों के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे।’’

     

     

    गांधी ने मतदाताओं को चेताते हुए कहा ”लड़ाई संविधान बचाने की है, गरीबों की रक्षा करने की है।”

    उन्होंने आरोप लगाया ,”नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है।”

    मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तंज किया ” आपने अंबानी की शादी, 10 करोड़ की घड़ी देखी। ये मीडिया हमारे आपके नहीं… ये अडानी-अंबानी और मोदी के हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : पलामू धमाके में मरने वालों की संख्या पांच हुई
    Next Article साकची : होटल दयाल के बेसमेंट पर जेएनएसी ने चलाया बुलडोजर

    Related Posts

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.