Author: Devanand Singh

सुप्रीम कोर्ट से रामदेव-बालकृष्ण को राहत, जज बोले- योग में आपका बड़ा योगदान, बाबा ने कहा- धन्यवाद नई दिल्ली: पंतजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई. सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु स्वामी रामदेव और बालकृष्ण को अगले आदेश तक पेशी से छूट दे दी. इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने योग के क्षेत्र में बाबा रामदेव के योगदान की भी तारीफ की है. हालांकि, बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा चलेगा या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिस पर उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी। सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनका स्वागत करने के लिए एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।उन्होंने सोशल…

Read More

सुशील मोदी ने जीएसटी परिषद में महत्वपूर्ण योगदान दिया: खरगे नयी दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने जीएसटी परिषद में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। सुशील मोदी का सोमवार रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता, श्री सुशील मोदी जी के निधन पर उनके परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।” उन्होंने कहा, “हमारी विचारधारा…

Read More

दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की आई धमकी भरी कॉल राजधानी दिल्ली के अस्पतालों को 33 घंटे 15 मिनट बाद दूसरी बार मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहली बार मेल रविवार को दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर मिली थी। दूसरी बार मेल सोमवार देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर मिली है। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों को सुरक्षा जांच के लिहाज से बाहर रोक दिया गया है। इस बार तिहाड़ जेल के महानिदेशक को भी मेल की गई है। एहतियात के तौर…

Read More

भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के सलैया, करैली बाग, केवाल, सरदम, रक्सी, बसरिया, करमा पंचायत समेत एक दर्जन से ज़्यादा गांव में जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से भाजपा को जीत दिलाने की अपील किया भाजपा प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह जी के जनसंपर्क कार्यक्रम में मुखिया श्री मनोज पासवान जी, श्री राजेश यादव जी, श्री हिमांशु सिंह जी एवं श्री जितेंद्र सिंह जी, मो. इकबाल जी, मो. अयूब जी, मो. आलम जी एवं मो. अजीमुल्ला साहब जी, श्री केदार यादव जी, श्री आशीष कुमार जी एवं श्री तुलसी यादव जी, श्री रामजी गंझु जी, श्री सूरज गंझु…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का वाराणसी में रोड शो, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत वाराणसी:  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो शुरू किया लेकिन इसके पहले उन्होंने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश करके उनका स्वागत किया। मोदी मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लेकिन इसके पहले उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भगवा कुर्ता और सफेद सदरी पहनकर विशेष और…

Read More

सिंहभूम सीट पर वोटरों में दिखा उत्साह, बुलेट पर भारी दिखा वायलेट सिंहभूम सीट पर सबसे अधिक 66.11 प्रतिशत, खूंटी सीट पर 65.82 प्रतिशत, लोहरदगा सीट पर 62.60 प्रतिशत और पलामू सीट पर 59.99 प्रतिशत मतदान हुआ। सिंहभूम सीट पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान का असर देखने को मिला | सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली गोईलकोड़ा , मनोहरपुर ,चक्रधरपुर ,जगन्नाथपुर में तेज धूप के बीच वॉटर डटे रहे वही स्थिति सरायकेला का भी लगभग समान रहा , वोटरों के इस बार सिंहभूम सीट पर उत्साह दिखा ,नक्सलियों…

Read More

‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड सूची’ में शामिल की गईं रामचरितमानस सहित तीन पांडुलिपियां नई दिल्ली:  एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए विश्व की स्मृति समिति (मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमिटि फॉर एशिया एंड द पैसिफिक- एमओडब्ल्यूसीएपी) की 10वीं बैठक एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर थी, क्योंकि भारत से तीन नामांकन सफलतापूर्वक यूनेस्को की ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर’ में शामिल हो गए। हाल ही में मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र से 38 प्रतिनिधि और 40 पर्यवेक्षक तथा नामांकित एकत्र हुए। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के डीन…

Read More

अगर इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: खरगे हजारीबाग: संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीतते हैं तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे। झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यदि साहस है तो वह ‘‘अडाणी और अंबानी’’ को गिरफ्तार करके दिखाएं। उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान और लोकतंत्र खतरे…

Read More

सिंहभूम संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला विधानसभा के आदित्यपुर कृष्णापुर स्थित पैतृक गांव के बूथ संख्या 98 पर जमशेदपुर सांसद सह बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने महतो ने सपरिवार मतदान किया. मतदान के बाद विद्युत महतो ने सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के जीत का दावा किया. वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इंडिया गठबंधन को अपराधियों की टोली करार दिया है. उन्होंने कहा देशभर में इंडिया गठबंधन में दागी नेताओं का जमावड़ा है. इंडिया गठबंधन के अधिकतर नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं. कई पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन दागदार…

Read More