Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगर इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: खरगे
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अगर इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2024Updated:May 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अगर इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: खरगे

    हजारीबाग: संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीतते हैं तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे।

    झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यदि साहस है तो वह ‘‘अडाणी और अंबानी’’ को गिरफ्तार करके दिखाएं।

    उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं और लोग भी खतरे में हैं। यदि आपके पास मौलिक अधिकार नहीं रहेंगे तो आप गुलाम बन जाएंगे। यदि इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे।’’

    प्रधानमंत्री ने हाल में आरोप लगाया था कि कांग्रेस को उनके नेता राहुल गांधी द्वारा ‘‘अपशब्द’’ बोलने से रोकने के लिए दोनों उद्योगपतियों से ‘‘टैम्पो भर कर नकदी’’ हासिल हुई। इसके जवाब में निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, ‘‘आपने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, आप अडाणी और अंबानी को क्यों गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।’’

    खरगे ने कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए ‘इंडिया’ के घटक दलों के सभी नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा।

    उन्होंने दावा किया सत्ता में मोदी की वापसी असंभव है।

    खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि जिन्होंने चुनावी बॉण्ड के जरिए भाजपा को चंदा दिया, उन्हें बदले में प्रमुख परियोजनओं का ठेका दिया गया।

     

    झारखण्ड समेत पूरे देश में चुनाव की हवा बदल चुकी है: कल्पना सोरेन

    कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा किझारखण्ड समेत पूरे देश में चुनाव की हवा बदल चुकी है
    गर्मी के इस मौसम में भी जनता का जोश अद्भुत है क्यूंकि इस बार लोकसभा का चुनाव जनता लड़ रही है तानाशाही ताकतों के खिलाफ। देश में दस साल शासन करने वाली केंद्र सरकार की जुमलेबाजी, सर्कस और करतब को सभी ने देखा है।

    आप सभी के आशीर्वाद से 2019 में आपके बेटे और भाई हेमन्त जी ने राज्य में गठबंधन सरकार बनयी, लोगों को अधिकार देना शुरू किया। यही सब तानशाही ताकतों से बर्दाश्त नहीं हुआ। इनको लगा कि झारखण्ड को मदद नहीं देंगे तो राज्य आगे नहीं बढ़ पायेगा। लेकिन हेमन्त जी ने रोटी, कपड़ा और मकान सुनिश्चित करने के साथ-साथ कई योजनाओं से लाखों लोगों को जोड़ने का काम किया।

    आज तानशाही ताकतों के षड्यंत्र के कारण हेमन्त जी जेल में हैं मगर उनके सिपाही, INDIA गठबंधन के सिपाही आप सभी के बीच, दिल्ली में आपकी आवाज उठाने के लिए आपके बीच आये हैं।

    यहां उपस्थित आप सभी से आग्रह है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से हाथ छाप INDIA गठबंधन के प्रत्याशी श्री के एन त्रिपाठी जी को अपना वोट देकर INDIA गठबंधन के हाथ मजबूत करें।

    अगर इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: खरगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर: बूथ संख्या 98 पर बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने सपरिवार किया मतदान
    Next Article ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड सूची’ में शामिल की गईं रामचरितमानस सहित तीन पांडुलिपियां

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.