मुंबई. महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन फिर हिंसक को गया है. सोमवार को प्रदेश के बीड समेत कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए. बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर पत्थर फेंके गए और आगजनी की. हमले के वक्त विधायक अपने आवास पर ही थे. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची. इसी तरह महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. हाईवे पर भी आगजनी की गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की.…
Author: Devanand Singh
उर्फी जावेद का ये नया लुक फिल्म ‘भूलभुलैया’ के ‘छोटा पंडित’ के किरदार से इंस्पायर्ड है। इसमें उर्फी ने भगवा रंग की धोती के साथ भगवा रंग का बॉडी फिट पहना है। इसके साथ ही उर्फी गले में गेंदे के फूल की माला पहने हुए नजर आ रही हैं। उर्फी ने कान में अगरबत्ती लगा रखी है और चेहरे को सिंदूर से रंगा हुआ है। इसके साथ उर्फी ने कैप्शन में लिखा कि -‘भूलभुलैया के छोटा पंडित के किरदार को तो सभी जानते होंगे, बहुत मेहनत से Halloween पार्टी के लिए तैयार हुई थी लेकिन जा नहीं पाई…
पुणे. वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पुणे में खेला गया. इस मुकाबले में अफगान टीम ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और लंकाई टीम को 7 विकेट से हराकर उलटफेर कर दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसे अफगानिस्तान की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इसी के साथ अंक तालिका में भी अफगानिस्तान को बड़ा फायदा हुआ है. टॉस जीतकर अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने गेंदबाजी का फैसला किया. पहले…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन, 23 सड़क परियोजनाओं की भी दी सौगात ◆ मुख्यमंत्री ने कहा -मयूराक्षी नदी पर पुल से इलाके के बहुआयामी विकास का खुलेगा रास्ता ◆ _मुख्यमंत्री ने कहा- जनमानस की भावनाओं को देखते हुए पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु करने की सरकारी प्रक्रिया जल्द होगी पूरी ◆ मुख्यमंत्री बोले- सरकार आपके द्वार का तीसरा चरण होने जा रहा शुरू, आपको पूरे मान-सम्मान के साथ देंगे हक- अधिकार ● समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के…
नई दिल्ली. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद रेल मंत्रालय ने वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच मार्गों को मंजूरी दे दी है. इसमें सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिलहाल सिर्फ एसी चेयरकार मौजूद है. इसलिए इनका किराया ज्यादा है. यही कारण है कि सरकार ने आम आदमी तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए वंदे साधारण ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. इनमें नॉन एसी कोच होंगे, जिस कारण इनका किराया भी कम होगा. इन मार्गों पर जल्द ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है. इन मार्गों पर चलेगी वंदे साधारण वन्दे…
नई दिल्ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 2.44 करोड़ रुपये के सरकारी धन गबन मामले में दिल्ली पुलिस के 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. 2019 में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात के अपराध के लिए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा 2 सब-इंस्पेक्टर, 3 हेड कांस्टेबल और 5 कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. आरोपियों की पहचान उप-निरीक्षक (एसआई) मीना कुमारी, हरेंद्र (एसआई), विजेंदर सिंह, विजू पीके, आनंद कुमार (सभी हेड कांस्टेबल), कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, रविंदर, संजय दहिया और रोहित (सभी कांस्टेबल) के रूप में की गई है. इन…
कोच्चि. एक बड़े घटनाक्रम में रविवार को कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेते हुए कोच्चि के एक व्यक्ति ने केरल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक, धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाले शख्स ने त्रिशूर थाने के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी ने दावा किया है कि उसने बम लगाया था जिसके परिणामस्वरूप एक महिला की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए. घायलों में सात की हालत गंभीर है. पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है. सूत्रों ने…
पटना. सेना भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) दानापुर में 23 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है. 23 नवंबर को जूनियर कमीशन अफसर (धार्मिक शिक्षक) और हवलदार (सर्वेयर आटो कारटोग्राफर), 24 से 30 नवंबर के बीच सभी अग्निवीर श्रेणियों की भर्ती होगी. दो से तीन दिसंबर को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) महिला सेना पुलिस की रैली होगी. डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को तैयारियों पर बैठक की. सेना भर्ती रैली में सिवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, पटना, बक्सर एवं भोजपुर के अभ्यर्थी भाग लेंगे. आयोजन स्थल न्यू केएलपी ग्राउंड, चांदमारी दानापुर कैंट…
जलती हुई कार…और हवा में धुआ ही धुआं…रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर ‘सिंघम अगेन’ की तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों को रोहित शेट्टी ने जैसे ही शेयर किया तो वो तेजी से वायरल हो रही हैं. रोहित शेट्टी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शानदार कैप्शन में लिखा- ‘वर्क इन प्रोगेस…सिंघम अगेन.’ रोहित शेट्टी ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें एक तस्वीर में रोहित खुद नजर आ रहे हैं. हालांकि उनकी चेहरा नहीं, पीठ दिख रही है. ‘सिंघम अगेन’, ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ के साथ अपनी फिल्म को बड़े लेवल पर ले जाने की…
डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल 🙏🌺🕉️🌹🙏🌺🕉️🌹🙏🌺🕉️🌹 दैनिक पंचांग एवं राशिफल २९::१०::२०२३ रविवार 🙏 🌺ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे 🚩 🕉️ (( *डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य 🙏 जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर…
