दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ विश्व का सबसे पुराना खेल है कराटे:विकास सिंह दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ मानगो डिमना रोड़ स्थित के.के.ऑरचिड अकैडमी, मून सिटी, जमशेदपुर में हुआ । कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन के. के.बिल्डर के विकास सिंह, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन सह भाजपा नेता विकास सिंह, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह एवं समाजसेवी अनिल चौबे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड सौरि-रिव्यू-मात्सस्याशी डु-एसोशियेसन के तत्वाधान में किया जा रहा है, इस टूर्नामेंट का आयोजन संस्था के संचालक जितेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा किया गया हैं है…
Author: Devanand Singh
सरयू राय के आह्वान पर भाजमो कार्यकर्ताओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोलमुरी केबल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में देव दीपावली मनाया गया विधायक श्री सरयू राय के आह्वान पर भाजमो कार्यकर्ताओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोलमुरी केबल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में देव दीपावली मनाया गया और 1001 दीप प्रज्ज्वलित किये गये। विधायक सरयू राय ने स्वयं उपस्थित होकर दीप प्रज्ज्वलित किया। 1001 दीप प्रज्ज्वलित होने के पश्चात पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। श्री राय ने कहा कि वर्षों से यह मंदिर वीरान हुआ करता था। आज…
पीएम मोदी ने न केवल सेना, बल्कि उन देशों को भी संदेश देने की कोशिश की है कि भारत अपने यहां बने विमानों व अन्य सैन्य उपकरणों के निर्यात के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में तेजस विमान से उड़ान भरी। इस दौरान पीएम मोदी ने को-पायलट की भूमिका निभाई। यह मेड-इन-इंडिया विमान है। इस तरह पीएम मोदी ने न केवल सेना, बल्कि उन देशों को भी संदेश देने की कोशिश की है कि भारत अपने यहां बने विमानों व अन्य सैन्य उपकरणों के निर्यात के लिए पूरी तरह तैयार है।…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में पिछले 14 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं, इनमें से अभी तक किसी मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका है. रेस्क्यू ऑपरेशन दिन रात चल रहा है, बावजूद इसके मजदूरों तक बचावकर्मी नहीं पहुंच पाए हैं. फिलहाल सुरंग में किया जा रहा ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया है. बताया जा रहा है कि अब हाथ से ही मलबा हटाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. दरअसल, ऑगर मशीन के सामने लोहे जैसी कोई चीज आने के बाद…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने हालिया राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो द्वारा आपराधिक धमकी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. अधिकारी ने कहा कि जब से उन्होंने अपना राजनीतिक रास्ता बदला है तबसे उन्होंने कई मनगढ़ंत मामलों का सामना किया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ टीएमसी ने लगातार उनके और उनके राजनीतिक दल के सदस्यों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया है. गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में ममता बनर्जी ने अपने…
तेल अवीव। इजराइल और हमास में जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. थाईलैंड के प्रधानमंत्री का कहना है कि गाजा युद्धविराम के बीच हमास ने 12 थाई बंधकों को रिहा कर दिया है. टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, 13 इजराइली बंधकों को भी रिहा गया है. इस तरह से कुल 25 बंधकों की रिहाई की गई है. इन बंधकों को रेड क्रॉस सोसायटी के सुपुर्द किया गया है. इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर की मध्यस्थता में चार दिनों के सीजफायर समझौते के तहत इजरायली जेलों में बंद 39 फिलिस्तीनी कैदियों और गाजा…
जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू. नई सरकार चुनने के लिए जनता पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही है. सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. मतदान शाम 6 बजे तक होगा. राज्य में 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान होना है, यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला माना जा रहा है. मतदान केंद्रों पर पदस्थ अधिकारियों ने कहा कि पूरी टीम मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है. मतदान के मद्देनजर लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं रखी गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने…
नई दिल्ली. मिडिल-ईस्ट के पास उड़ान भरने वाले विमानों के लगातार नेवीगेशन गुम हो जाने और विमानों के भटकाव की स्थितियों पर डीजीसीए ने चिंता जताई है. सिविल एविएशन के विमानों के मिडिल ईस्ट की ओर उड़ान भरने को लेकर डीजीसीए ने एडवाइजरी जारी की है. दरअसल, मिडिल-ईस्ट एयर ट्रैफिक एरिया सिविल एविएशन के लिए एक नए खतरे के रूप में उभर रहा है. इन खतरों से चिंता जताते हुए डीजीसीए ने एयरलाइंस को सलाह देते हुए सचेत किया है. डीजीसीए की एडवाइजरी में यह कहा डीजीसीए ने सभी भारतीय एयरलाइनों को एडवाइजरी जारी की है. डीजीसीए…
अहमदाबाद. गुजरात के मोरबी में दलित युवक को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां काम करने वाले एक 21 वर्षीय दलित युवक ने जब अपने वेतन की मांगी की तो फैक्टी की मालकिन ने पहले तो अपने सहयोगियों के साथ मिलक उसे पीटा फिर उससे अपनी सैंडल चटवाकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि मोरबी जिले के एक फैक्ट्री…
भुवनेश्वर. ओडिशा के गंजम जिले में एक सनसनीखेज घटना हुई है. यहां घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या कर दी. पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए पति ने खौफनाक साजिश रची, जिसके चलते महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. जांच के दौरान भेद खुलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है. उसे पुलिस ने महिला और उसकी बेटी की सांप के काटने से हुई मौत के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली…
