सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात, मौजूद रहे ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास भी मौजूद रहे। मुलाकात के क्रम में ललित दास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Author: Devanand Singh
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पत्नी मीरा मुंडा संग भाजपा नेत्री एवं झारखंड महिला आयोग को पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शरण के घर जाकर उनसे मिले आज केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा उनकी पत्नी मीरा मुंडा संग भाजपा नेत्री एवं झारखंड महिला आयोग को पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शरण के घर जाकर उनसे मिले।बीते दिन कल्याणी शरण जी के पति श्री उपेन्द्र शरण जी के देहांत हो गया था,व्यस्तताओं के कारण उनका जाना नही हो पाया था।आज उनके घर जाकर कल्याणी शरण एवं उनके परिजनों के साथ मिल कर सत्वना दिए।
आंदोलन करने और राज्य को नई दिशा देने के लिए आजसू का निर्माण हुआ है जो निरंतर जारी रहे इसका ख्याल रखे कार्यकर्ता :सहीस क्षणिक समय के लिए जनता को दिग्भ्रमित कर सकते है लेकिन विचलित नहीं क्योंकि आजसू नेतृत्व करने का अवसर देती है :मौर्या आजसू पार्टी सेवा की राजनीति करती है स्वार्थ की नही और जो स्वार्थी होंगे सदैव पार्टी से किनारा हो जाएंगे :कन्हैया सिंह आज दिनांक 26 नवम्बर 2023 दिन रविवार को आजसू पार्टी द्वारा परसुडीह स्थित हल्दुबनी मैदान में एक मिलन समारोह रखा गया जिसमे झामुमो, कांग्रेस और भाजपा के कई नेता अपने सैकड़ों समर्थको…
उत्तराखंड के उत्तर काशी मे टनल में पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के 6 मजदूर फंसे जमशेदपुर:उत्तराखंड के उत्तर काशी मे टनल निर्माण के दौरान दीपावली के दिन शिफ्ट बदलने के समय भूस्खलन हो जाने के बाद सुरंग में देश भर के 40 मजदुर फंस गए हैं , जिनमे पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के 6 मजदूर फंसे है । डुमरिया प्रखंड के मानिकपुर गांव के तीन युवक , कुंडालुका , बाकिशोल और डुमरिया मिलाकर कुल 6 युवक फंसे है । जिनमें मानिकपुर ईचाड़ीह टोला के 22 वर्षी गुणाधर नायेक ,रंजीत लोहार,रविन्द्र नायेक तथा बांकीशोल गांव के समीर नायेक,कुण्डालुका…
टाटा स्टील यूआईएसएल ने बिस्टुपुर में शानदार जैम@स्ट्रीट का आयोजन किया जमशेदपुर, 26 नवंबर 2023: टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आज बिस्टुपुर में बहुप्रतीक्षित जैम@स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 15,000 से अधिक भागीदारों की एक अत्यधिक भीड़ देखने को मिली । प्रतिभागियों ने रोमांचकारी गतिविधियों में खुद को डुबोया साथ ही वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया था । सड़कों पर ऊर्जा की गूंज थी, जिसमें जूम्बा, बास्केटबॉल, गोल्फ पुटिंग, घुड़सवारी, लाइव बैंड प्रदर्शन, शतरंज, स्केटिंग, सेल्फी कॉर्नर, कॉस्मिक योगा, कैरोके प्रदर्शन और बहुत कुछ शामिल था। इस कार्यक्रम में…
दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ विश्व का सबसे पुराना खेल है कराटे:विकास सिंह दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ मानगो डिमना रोड़ स्थित के.के.ऑरचिड अकैडमी, मून सिटी, जमशेदपुर में हुआ । कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन के. के.बिल्डर के विकास सिंह, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन सह भाजपा नेता विकास सिंह, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह एवं समाजसेवी अनिल चौबे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड सौरि-रिव्यू-मात्सस्याशी डु-एसोशियेसन के तत्वाधान में किया जा रहा है, इस टूर्नामेंट का आयोजन संस्था के संचालक जितेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा किया गया हैं है…
सरयू राय के आह्वान पर भाजमो कार्यकर्ताओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोलमुरी केबल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में देव दीपावली मनाया गया विधायक श्री सरयू राय के आह्वान पर भाजमो कार्यकर्ताओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोलमुरी केबल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में देव दीपावली मनाया गया और 1001 दीप प्रज्ज्वलित किये गये। विधायक सरयू राय ने स्वयं उपस्थित होकर दीप प्रज्ज्वलित किया। 1001 दीप प्रज्ज्वलित होने के पश्चात पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। श्री राय ने कहा कि वर्षों से यह मंदिर वीरान हुआ करता था। आज…
पीएम मोदी ने न केवल सेना, बल्कि उन देशों को भी संदेश देने की कोशिश की है कि भारत अपने यहां बने विमानों व अन्य सैन्य उपकरणों के निर्यात के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में तेजस विमान से उड़ान भरी। इस दौरान पीएम मोदी ने को-पायलट की भूमिका निभाई। यह मेड-इन-इंडिया विमान है। इस तरह पीएम मोदी ने न केवल सेना, बल्कि उन देशों को भी संदेश देने की कोशिश की है कि भारत अपने यहां बने विमानों व अन्य सैन्य उपकरणों के निर्यात के लिए पूरी तरह तैयार है।…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में पिछले 14 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं, इनमें से अभी तक किसी मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका है. रेस्क्यू ऑपरेशन दिन रात चल रहा है, बावजूद इसके मजदूरों तक बचावकर्मी नहीं पहुंच पाए हैं. फिलहाल सुरंग में किया जा रहा ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया है. बताया जा रहा है कि अब हाथ से ही मलबा हटाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. दरअसल, ऑगर मशीन के सामने लोहे जैसी कोई चीज आने के बाद…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने हालिया राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो द्वारा आपराधिक धमकी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. अधिकारी ने कहा कि जब से उन्होंने अपना राजनीतिक रास्ता बदला है तबसे उन्होंने कई मनगढ़ंत मामलों का सामना किया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ टीएमसी ने लगातार उनके और उनके राजनीतिक दल के सदस्यों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया है. गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में ममता बनर्जी ने अपने…
