Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं जीतेगी, सपा को चार भी नसीब न होंगी : शाह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं जीतेगी, सपा को चार भी नसीब न होंगी : शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं जीतेगी, सपा को चार भी नसीब न होंगी : शाह

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 310 सीटें मिलने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी और समाजवादी पार्टी (सपा) को चार सीटें भी नसीब नहीं होंगी। शाह ने डुमरियागंज से मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा में दावा करते हुए कहा, ”लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) 310 सीटें जीत चुके हैं। इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।”

    उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश जी (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) को चार सीटें भी नसीब नहीं होंगी।

    शाह ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद के बेटे प्रवीण कुमार निषाद के समर्थन में संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर अपने परिवार के सदस्यों के लिए काम करने का आरोप लगाया।

     

     

    उन्होंने कहा, ”लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, मंत्री शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।” शाह ने सवाल किया, ”जो व्यक्ति अपने बेटे, बेटी और रिश्तेदार के लिए काम करता है क्या वह संतकबीरनगर की जनता के लिए काम करेगा? देश की 130 करोड़ जनता भारतीय नरेन्द्र मोदी का परिवार हैं और वह उनका काम कर रहे हैं।”

    उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हैं जो छुट्टी मनाने इटली, थाईलैंड और बैंकॉक जाते हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं जिन्होंने 23 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है और वह तो अपनी दीपावली भी सीमा पर सैनिकों के साथ मनाते हैं।

    शाह ने विपक्ष पर राम मंदिर निर्माण को 70 साल से अधिक समय तक रोकने आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनाने वाले और राम भक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है।

    शाह ने विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन पर तंज करते हुए कहा, ”विपक्ष घमंडिया गठबंधन बनाकर आगे बढ़ा है। मैं आज यहां से राहुल बाबा (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) से पूछना चाहता हूं कि वैसे तो दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है क्योंकि मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मगर देश की जनता जानना चाहती है कि अगर आपको बहुमत मिलता है तो आपका प्रधानमंत्री कौन होगा?”

    शाह ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या देश ऐसे चल सकता है? उन्होंने कहा, ‘‘राहुल बाबा यह परचून की दुकान नहीं है… 130 करोड़ का महान देश है।”

     

     

    गृह मंत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा, ”इन लोगों की मानसिकता तो देखिए कि पाकिस्तान के पास एटम बम है तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी उसे दे देंगे। एटम बमों से देश के मसले हल नहीं होते हैं, नेता के एटम बम जैसे इरादों से होते हैं जो मोदी जी के हैं।”

    शाह ने आरोप लगाया ”राहुल बाबा ने यह कहते हुए जम्मू—कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटाने की बात कही थी कि इससे पाकिस्तान में खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा, वह आपकी दादी के जमाने में होता होगा। यह मोदी का राज है। खून की नदियां छोड़ो, कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है किसी की।”

    गृह मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर दिया है।

    उन्होंने इंडिया गठबंधन पर अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर डाका डालने की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कल ही बंगाल के उच्च न्यायालय ने 2010 से लेकर 2024 तक अन्य पिछड़े वर्ग में मुस्लिम जातियों को शामिल करने पर रोक लगा दी। शाह ने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर उसे एससी, एसटी और ओबीसी को देगी।

    डुमरियागंज और संत कबीर नगर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आगामी 25 मई को मतदान होगा।

    कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं जीतेगी सपा को चार भी नसीब न होंगी : शाह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ गोस्वामी ने घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांग
    Next Article सिदगोड़ा :दो अपराधियों ने मॉर्निंग वाक पर निकली बुजुर्ग महिला के चैन छिनतई की घटना को दिया अंजाम

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.