Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा संविधान बदलने का सपना न देखे, कांग्रेस और देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी: राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा संविधान बदलने का सपना न देखे, कांग्रेस और देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा संविधान बदलने का सपना न देखे, कांग्रेस और देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी: राहुल गांधी
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश के संविधान एवं आरक्षण को खत्म करने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी और देश के करोड़ों लोग ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के दिलशाद गार्डन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों का आह्वान किया कि यह चुनावी संविधान बचाने का चुनाव है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना को खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि यह सेना के खिलाफ है।

     

     

    अग्निपथ योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे- राहुल गांधी
    उनका कहना था, ‘‘अग्निपथ योजना को हम कूड़ेदान में फेंकने वाले हैं क्योंकि यह सेना के खिलाफ है, देशभक्ति के खिलाफ है। एक सैनिक को शहीद का दर्जा मिलेगा, पेंशन मिलेगी, लेकिन ‘अग्निवीर’ को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न ही पेंशन मिलेगी और न ही सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।” उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का इंजन बंद कर दिया, लेकिन जब ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीबों एवं युवाओं को आर्थिक मदद देकर इस इंजन को फिर से चालू किया जाएगा।

     

    यह संविधान बचाने का चुनाव है
    राहुल गांधी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए वोट मांगते हुए यह भी कहा कि यह विचारधार की लड़ाई है और संविधान बचाने का चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संविधान खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इनके (भाजपा) नेताओं ने खुलकर कहा है कि संविधान को बदल देंगे…मैं भाजपा और आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप सपने मत देखिए, ये आपके बस की बात नहीं है, आप ऐसा नहीं कर सकते। आपके सामने हिंदुस्तान के करोड़ों लोग खड़े हैं, कांग्रेस पार्टी खड़ी है। अगर आप लोगों ने संविधान बदलने की कोशिश की तो देखना क्या होता है।” उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान से आरक्षण आया है…ये लोग आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। हम आरक्षण को मिटने नहीं देंगे।”

     

     

    सरकार बनते ही लोगों के खातों में ‘खटा खट, खटा खट’ पैसे डाले जाएंगे
    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश के प्रधानमंत्री साक्षात्कार में खुलकर कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं, मुझे परमात्मा ने मिशन के लिए भेजा है…जिसे परमात्मा ने भेजा उसने कोविड के समय लोगों से कहा कि ‘थाली बजाओ।”’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 30 लाख पदों को भरने का काम करेगी। राहुल गांधी ने युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस की ओर से किए गए चुनावी वादों का उल्लेख किया और कहा कि सरकार बनते ही लोगों के खातों में ‘खटा खट, खटा खट’ पैसे डाले जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कुआं खोदने के दौरान चार श्रमिक दबे
    Next Article पांच साल में पांच प्रधानमंत्री की बात कर रहे ‘इंडिया’ गठबंधन वाले: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.