Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनेत्री जया प्रदा की वेब सीरीज फातिमा का ट्रेलर जारी
    Headlines सिनेमा

    अभिनेत्री जया प्रदा की वेब सीरीज फातिमा का ट्रेलर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अभिनेत्री जया प्रदा की वेब सीरीज फातिमा का ट्रेलर जारी
    अभिनेत्री जया प्रदा की वेब सीरीज फातिमा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जया प्रदा एक दृढ़ संकल्पित मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। सीरीज में वह फातिमा का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार का बदला लेती है।

     

    सीरीज की कहानी फातिमा और उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। बेटी के साथ हुए अन्याय का इंसाफ ना मिल पाने की वजह से वह गैरकानूनी रास्ता अपना लेती हैं। फातिमा का निर्देशन संजीव राय ने किया है।

     

     

    सीरीज यूट्यूब पर 23 मई से प्रसारित होगी।ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के स्कूल से आती हुई एक लड़की को छेड़ते हैं। वह उसका पीछा करते हैं। एक दिन वह लड़की बदहवास हालत में आती है, जिसके बाद उसकी मां फातिमा (जया प्रदा) उसे पुलिस स्टेशन ले जाती है। समाज में हो रही बदनामी और न्याय ना मिल पाने के कारण फातिमा खुद ही गुनहगारों को सजा देने का मन बना लेती हैं। वह एक-एक करके सभी का सफाया करने लगती हैं। बता दें कि फातिमा का सामना भैयाजी नाम के एक नेता से है।

     

     

    ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फातिमा के द्वारा गुनहगारों की हत्या के बाद वह बड़ी ही चतुराई से मामले की छानबीन कर रहे इंस्पेक्टर की पत्नी को फंसा देती हैं। ट्रेलर के अंत में फातिमा सलाखों के पीछे दिख रही हैं। काफी लंबे समय के बाद अभिनेत्री जया प्रदा किसी परियोजना में मुख्य किरदार के रूप में वापसी कर रही हैं। बता दें कि यह जया प्रदा के करियर की पहली वेब सीरीज होगी। उनके साथ इसमें हितेन तेजवानी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article20 वर्षीय सोनू के लापता हो जाने से माता पिता का रो रो कर बना बुरा हाल
    Next Article एयर इंडिया ने 15000 तक बढ़ाई कर्मचारियों की सैलरी, सालाना बोनस का भी ऐलान

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.