Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत के द्वारा चक्रधरपुर नगर में ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने हेतु बैठक का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत के द्वारा चक्रधरपुर नगर में ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने हेतु बैठक का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत के द्वारा चक्रधरपुर नगर में ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने हेतु बैठक का आयोजन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत के द्वारा चक्रधरपुर नगर में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मूल रूप से ABGP के प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के द्वारा ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। बैठक में एम आर पी नीति के संबंध में चर्चा की गई । आपसी विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि देश में MRP नीति न होने के कारण ग्राहक को लागत मूल्य से बहुत अधिक मूल्य देकर सामान लेना पड़ता है।

     

    इस शोषण से मुक्ति हेतु ग्राहक पंचायत के द्वारा MRP नीति बनाने हेतु देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है।
    बैठक में खाद्य पदार्थ में मिलावट के संबंध में चर्चा करते हुए बताया गया कि विगत मार्च माह में ग्राहक पंचायत के द्वारा पूरे देश में दूध में मिलावट से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया । यह दुखद है कि खाद्य पदार्थ में मिलावट के कारण शुगर,कैंसर और पाचन तंत्र से संबंधित घातक बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं।

     

    संगठन का विशेष अभियान शुद्ध का युद्ध में लोगों को जागरूक होने की अपील किया जाता है।
    पश्चिम सिंहभूम में भी तेजी से मिलावटी और नकली पदार्थों का विशेषकर दूध, तेल, चिप्स, चॉकलेट साबुन, बाजार बढ़ रहा है। एक्सपायरी तिथि पार होने पर भी धड़ल्ले वस्तुओं की बिक्री की जा रही है। इस पर रोक लगाने के लिए खाद्य पदार्थ में मिलावट से संबंधित ज्ञापन स्थानीय शासन-प्रशासन को भी सौंपा गया है। किंतु जब तक अपने पैसे देकर खरीद करने वाला ग्राहक जागरूक नहीं होता अनुचित व्यापार करने वालों पर अंकुश नहीं लगेगा। और इसी ग्राहक जागरण का कार्य ग्राहक पंचायत के द्वारा देश भर में विगत 1974 से किया जा रहा है। उपभोक्ता आयोग में शिकायत से संबंधित प्रयास भी किये गए हैं ।

     

    महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन के वस्तुओं में भी गलत और बिना गाइडलाइन के रासायनिक पदार्थों के मिलावट से तरह तरह की बीमारियां सामने आ रही है।इस विषय में बताया गया कि यदि कोई ग्राहक ठगी का शिकार होता है तो उपभोक्ता आयोग में शिकायत कर सकता है।
    इस बैठक में मोहन कच्छप, तुषार कांति, राकेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रकाश मंडल, इंद्रजीत सामड, प्रिया महतो, सुरुभी कुमारी, भावना विश्वकर्मा, रूपेश महतो, जयंत प्रधान आदि उपस्थित रहें। इस बैठक में आगामी संगठन विस्तार के लिए योजना भी बनाई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना किसी अधिकारी के आदेश का ही सड़क से उखाड़ लिए ईट, किसानों को बढ़ी परेशानी।
    Next Article अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा आज, संथाल की धरती पर भरेंगे हुंकार

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.